फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

कल से खुलेगें नौ से 12 वीं तक के सभी बोर्डों के विद्यालय

Sun, 15 Aug 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस के बाद सोमवार से सभी बोर्ड के नौ से 12वीं तक के स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। सरकार के इस निर्णय से निजी विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जताई है। कुछ अभिभावक भी इस निर्णय से खुश हैं तो कुछ बच्चों को लेकर चिंतित हैं। वहीं बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावक उन्हें स्कूल भेजने को तैयार हैं।
विज्ञापन

कोरोना के कारण पिछले साल से विद्यालय बंद चल रहे हैं। हालांकि बीच में कुछ दिन के लिए स्कूल और कॉलेज खुले भी मगर, कोरोना की दूसरी लहर के आते ही फिर से इनमें ताला पड़ गया। इस बार कोरोना का इस कदर प्रकोप बढ़ा कि सभी बोर्डों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं तक निरस्त करनी पड़ र्गइं।
विज्ञापन

फिलहाल अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बेहद कम हो गई है। ऐसे में योगी सरकार ने सोमवार से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई ऑफलाइन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर स्कूल-प्रशासन की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। हालांकि बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर अभिभावक असमंजस की स्थिति में हैं। एक तरफ इन्हें दूसरे राज्यों में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता सता रही है तो वहीं पढ़ाई की भी। हालांकि इन सबके बावजूद बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार अभिभावकों को इस बात का पूरा भरोसा है कि स्कूल प्रशासन पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली सुबह आठ तो दूसरी 12:30 बजे से लगेगी
डीआईओएस ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सोमवार से स्कूलों में दो पालियों में पढ़ाई होगी। पहली पाली सुबह आठ से 12 बजे तक और दूसरी 12:30 से 4:30 बजे तक लगेगी। सोमवार से शुक्रवार तक सिर्फ पांच दिन तक ही शिक्षण कार्य होगा। पहली पाली की पढ़ाई के बाद विद्यालय का सैनिटाइजेशन अनिवार्य होगा। स्कूल में बिना मास्क प्रवेश वर्जित होगा।
नौ से 12वीं तक के स्कूल सोमवार से खुलेंगे। इसकी गाइड लाइन स्कूलों को जारी कर दी गई है। सभी प्रधानाचार्यों को इसका पालन कराना होगा। शिक्षक एवं कर्मचारियों का टीकाकरण अनिवार्य होगा। निरीक्षण के दौरान यदि प्रोटोकॉल का पालन होता न मिला तो इसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य की होगी। वहीं करीब 80 प्रतिशत अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सहमत है। इसका उन्होंने प्रमाणपत्र भी दिया है। - ओपी त्रिपाठी, डीआईओएस
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कराई जाएगी पढ़ाई
सोमवार से स्कूल खुल रहे हैं। इसके लिए पूरी तैयारी हो गई है। छात्रों को मास्क लगाकर आना होगा। क्लास रूम में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए छात्रों को बैठाया जाएगा।
- जसमीत सिंह, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
जिनके सहमति पत्र जमा हैं केवल उन्हीं बच्चों को स्कूल आने की अनुमति होगी। छात्रों को मास्क, सैनिटाइजर एवं पानी की बोतल साथ लानी होगी। स्कूल में भी सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
- सुशील कुमार गुप्ता एडवोकेट, प्रबंधक चिल्ड्रन एकेडमी गोला
शासन का स्कूल खोलने का निर्णय बिल्कुल सही है। पिछले साल से बच्चों की पढ़ाई चौपट है। हर समय घर में रहने से बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। स्कूल में बच्चों की पढ़ाई अच्छी तरह से हो सकेगी।
- बबिता सिंह, अभिभावक, बजाज शुगर मिल, गोला
सहमति पत्र लेना एक तरह से सही भी है। इसे लेकर स्कूल प्रशासन की भी जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। शिक्षण कार्य के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा।
- जसमेल सिंह मांगट, प्रबंधक, गोल्डन फ्लावर स्कूल, पलिया
शासन का सहमति पत्र के आधार पर बच्चों को स्कूल भेजने का निर्णय सही है। स्कूल खुल जाने से बच्चों की पढ़ाई तो हो सकेगा, क्योंकि ऑन लाइन पढ़ाई तो सिर्फ एक औपचारिकता है।
- कुलविंदर कौर, अभिभावक, पलिया
सोमवार से स्कूल खुल रहे हैं ये बहुत अच्छी बात है। बच्चों की स्कूल में अच्छी तरह से पढ़ाई-लिखाई हो सकेगी। सहमति पत्र लेने से विद्यालय प्रबंधन निश्चिंत होकर छात्रों को पढ़ा सकेंगे।

- सुखदीप कौर, अभिभावक, पलिया
कोरोना ने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित करके रख दी। क्लास रूम की पढ़ाई बेहद जरूरी है। घर में रहकर बच्चे भी तनाव ग्रस्त हो रहे थे। बस स्कूल खुलने पर प्रबंधक अपनी जिम्मेदारी निभाए।
- दलजीत कौर, अभिभावक, सरदार नगर कॉलोनी, लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed