फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

स्कूल खोलने के निर्णय का स्वागत

Tue, 03 Aug 2021 06:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 अगस्त से प्रदेश में बंद चल रहे विद्यालयों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ खोलने का निर्णय लिया है। इसकी ख़बर लगते ही स्कूल प्रशासन, प्रधानाचार्यों व शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

कोरोना कारण पिछले साल से स्कूल और कॉलेज बंद है। हालांकि इस बीच कुछ माह के लिए स्कूल खुले, लेकिन संक्रमण बढ़ने के साथ मार्च 2021 में स्कूल फिर से बदं हो गए। तब से अब तक स्कूल खुलने की नौबत नहीं बनी। इस दौरान निजी स्कूल संचालक पिछले दिनों से निरंतर विद्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं। इस बीच योगी सरकार के स्कूल खोलने का निर्णय की खबर से निजी स्कूल संचालक बेहद खुश हैं। वहीं, प्रशासन को सामाजिक दूरी का पालन कराने और सभी को मास्क पहनना अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। छात्रों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों की लिखित सहमति लेने के भी निर्देश दिए हैं। हालांकि, डीआईओएस का कहना है कि उनके पास ऐसे कोई सूचना लिखित में नहीं है।
विज्ञापन

........
करीब 18 माह बाद प्रदेश सरकार ने 16 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। जो स्वागत योग्य है। इसके लिए सीएम योगी को धन्यवाद। स्कूल संचालक एवं अभिभावक स्कूल खुलने पर कोरोना नियमों का स्वयं पालन कर बच्चों से भी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विमलेश कुमार मिश्र, प्रांतीय अध्यक्ष, आदर्श शिक्षक कल्याण समिति
-
स्कूल बंद होने से छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह से चौपट थी, क्योंकि ऑनलाइन पढ़ाई में नेटवर्किंग से लेक मोबाइल तक की दिक्कत से तमाम व्यवधान हो रहे थे। ऑनलाइन पढ़ाई क्लास रूम की पढ़ाई का विकल्प नहीं बन सकती है। इसलिए स्कूलों का खुलना जरूरी था।
-शैलेंद्र सक्सेना, प्रांतीय महामंत्री, विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति
-
स्कूल, कॉलेज खोलने का निर्णय छात्र, शिक्षक एवं शिक्षा जगत के लिए संजीवनी है। लंबे अरसे से विद्यालय बंद होने से छात्र मानसिक तनाव झेल रहे थे। उनकी सोशल स्किल्स और आत्मविश्वास कम होने लगा था। स्कूल खोलना एक सूझबूझ भरा निर्णय है।

- आलोक मिश्रा, प्रधानाचार्य, श्रीराजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी गोला
........
विद्यालय खुलने की संभावना विद्या क्षेत्र से जुड़े समस्त लोगों के लिए बेहद सुखद अनुभव वाला है। स्कूल और कोचिंग बंद होने से छात्रों की पढ़ाई चौपट हो रही थी। ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध न होने से शिक्षा के क्षेत्र में असीमित हानि हो रही थी।
-अजय कृष्णानंद, प्रधानाचार्य, चिल्ड्रंस एकेडमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed