फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

पुरानी पेंशन बहाली के लिए माध्यमिक शिक्षकों ने दिया धरना

Sun, 17 Jan 2021 06:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर में डीआईओएस दफ्तर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित 18 सूत्रीय मांग पत्र सीएम योगी को भेजा है।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद वर्मा ने कहा कि नई पेंशन योजना शिक्षक की वृद्धावस्था में जीवन यापन करने के योग्य नहीं है। इसलिए पुरानी पेंशन बहाल की जाए। वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य, समान वेतन के सिद्धांत पर वेतन और सेवा शर्ते लागू की जाएं। बढ़ती महंगाई को देखते हुए महंगाई भत्ते में की गई कटौती को किस्तों में वापस किया जाए। कंप्यूटर एवं व्यवसायिक शिक्षक पूर्णकालिक शिक्षक की तरह काम करें, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किया जाए, चयन बोर्ड की धारा-21 यथावत रहे, नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाए, महिला शिक्षकों को अनुमन्य अवकाश की सुविधा अनिवार्य रूप से अनुमन्य की जाए, स्थानांतरण नीति में बदलाव कर शिक्षक अपनी सुविधानुसार तबादला करा सके, सामूहिक बीमा योजना 2014 लागू की जाए, पिछले साल की बोर्ड मूल्यांकन की धनराशि दिए जाने के साथ लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के शिक्षक श्रीकृष्ण भार्गव का प्रोन्नत वेतनमान का निस्तारण किया जाए। हेमवती देवी, संतोष गुप्ता, विशाल वर्मा, राम किशोर सैनी, पुनीत श्रीवास्तव, अमरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed