फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

8,500 शिक्षकों को वेतन देने के लिए नहीं मिला बजट

Thu, 05 Nov 2020 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 8500 शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को इस महीने अब तक वेतन नहीं मिल पाया है और न ही विभाग के पास बजट उपलब्ध है। ऐसे में दिवाली की खुशियां कहीं गड़बड़ा न जाए, इसकी चिंता शिक्षकों को सताने लगी है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा कर्मचारियों वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को वेतन देने के लिए प्रतिमाह 48 करोड़ रुपये बजट की दरकार है। इसके लिए शासन से चार-पांच माह का बजट एक साथ आवंटित होता था, जिससे सितंबर 2020 तक वेतन भुगतान किया गया। अब अक्तूबर का माह का वेतन देने के लिए विभाग के पास बजट ही उपलब्ध नहीं है, जबकि दिवाली सिर पर आ गई है। अभी विभाग को बजट मिलने में कितने दिन लग जाएं, इसकी भी अधिकारियों को जानकारी नहीं है। हालांकि दिवाली आने में आठ दिन शेष बचे हैं, जिससे चार दिन पहले बजट मिलने पर ही शिक्षकों/कर्मचारियों के बैंक खाते में वेतन भुगतान पहुंच सकेगा। इससे शिक्षकों में खलबली मची है कि दिवाली से पहले वेतन न मिला, तो उनकी और बच्चों की खुशियां फीकी रह सकती हैं। वित्त एवं लेखाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया है कि शासन से बजट की डिमांड की गई है, जिसको लेकर 10 नवंबर को शासन स्तर पर होने वाली बैठक में कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने धनतेरस/दिवाली से पहले बजट मिलने की उम्मीद जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed