फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Education has become a bane for the school to close Bankeganj

शिक्षा विभाग के गले की हड्डी बन गया बांकेगंज में स्कूल बंद करना

Tue, 13 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज। Updated Tue, 13 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Education has become a bane for the school to close Bankeganj
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को समझाया
विज्ञापन

कस्बे में बीच सत्र में बंद किए गए राजकीय हाईस्कूल का मामला शिक्षा विभाग के गले की हड्डी बन गया है। इसको लेकर अभिभावकों और वहां तालीम हासिल कर रहे 31 विद्यार्थियों में गहरा रोष है।
मंगलवार सुबह माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि राजकीय हाईस्कूल ज्ञानसिंह पुरवा के प्रिंसिपल राज नरायन वर्मा और राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर के प्रवक्ता अनिल कुमार भारती ने बांकेगंज बीआरसी पहुंचकर अभिभावकों और विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की वे जेडी इंटर कॉलेज में विधिवत शिक्षा ग्रहण करें, कहा इसका उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। बांकेगंज कस्बे में राजकीय हाईस्कूल खोलने के लिए शिक्षा विभाग प्रयास कर रहा है। कहा, तकनीकी कारणों के चलते शासन ने केवल बांकेगंज ही नहीं बल्कि अन्य जगहों पर कई स्कूल निरस्त किए है। उन्होंने विद्यार्थियों से निराश न होने को कहा। उन्होंने कहा कि कक्षा दस में उन्हें कुकरा के राजकीय हाईस्कूल से सबंद्ध करके परीक्षा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि राज नरायन वर्मा के आश्वासन पर विद्यार्थी और अभिभावक शांत हो गए है। मंगलवार अपनी समस्या को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने डीएम से मिलने का कार्यक्रम बनाया था। शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि की वार्ता से संतुष्ट होकर उन्होंने कार्यक्रम स्थगित कर दिया। बावजूद इसके विद्यार्थियों और अभिभावकों ने यह भी चेताया कि यदि कस्बे में अगले सत्र से राजकीय हाईस्कूल न खोला गया तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर अभिभावक संजय कुमार, सियाराम, राम सिंह मिट्ठू लाल, मोहम्मद शरीफ, जसकरन लाल, विद्यार्थी सुभाष कुमार, ब्रजेश, शहनवाज, पवन, राखी, आशा, क्रांती, मनोरमा, डॉली देवी, पम्मी देवी, रोली भारती, सीतू देवी, ललिता, वर्षा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed