{"_id":"69540f355effb71ebc087b6c","slug":"e-rickshaws-will-run-as-usual-in-gola-route-plan-decided-in-review-meeting-rejected-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-164803-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला में यथावत चलेंगे ई-रिक्शे, पुनर्विचार बैठक में तय रूट प्लान खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला में यथावत चलेंगे ई-रिक्शे, पुनर्विचार बैठक में तय रूट प्लान खारिज
Tue, 30 Dec 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
गोला में ई रिक्शों को लेकर हुई बैठक में शामिल नगर के लोग और अधिकारी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। ई-रिक्शों को लेकर तहसील सभागार में हुई पुनर्विचार बैठक में पिछली बैठक के रूट प्लान को खारिज कर दिया गया। शहर में ई-रिक्शों का यथावत संचालन बरकरार रहने का निर्णय लिया गया है।
मंगलवार को विधायक अमन गिरि, एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, ईओ संजय कुमार और सीओ रमेश कुमार तिवारी की उपस्थिति में बैठक हुई। इसमें व्यापारी नेता पारस प्रसाद मिश्र, ई-रिक्शा चालकों के प्रतिनिधिमंडल में अशोक कुमार गुप्ता, विनोद स्वर्णकार, अवधेश मिश्र, अचल श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा और श्रवण माहेश्वरी के सुझाव दिए। बैठक में जाम की समस्या में बड़ी वजह फुटपाथ पर अतिक्रमण का मुद्दा हावी रहा।
विधायक की अध्यक्षता में पिछली बैठक में निर्धारित किया गया रूट प्लान खारिज किया गया। विधायक ने कहा कि ई-रिक्शों का संचालन शहर में यथावत रहेगा। चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस और ई-रिक्शा का पंजीकरण नगर पालिका से अनिवार्य रहेगा। इसके लिए एक महीने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह, यातायात पुलिस उप निरीक्षक योगेंद्रपाल सिंह, आशीष सिंह, अरुण अवस्थी, हरीश भारती और नरेश सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
बैठक में लिए गए निर्णय
-अतिक्रमण अभियान चलेगा। इससे पूर्व दुकानदारों को नोटिस एवं सूचना दी जाएगी।
-पटरी, रेहड़ी दुकानदारों के लिए जगह निर्धारित कर वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे और ओवरहाइट गन्ना भरे वाहनों पर रोक लगाई जाएगी।
-वन-वे प्लान परखने के लिए चार अस्थायी रूट तैयार करने के लिए सीओ और यातायात पुलिस उप निरीक्षक से कहा गया।
-ई-रिक्शा पर मालिक एवं चालक का नाम एवं मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।