फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   e rickshaw drivers make ruckus

ई-रिक्शा चालकों ने तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

Wed, 30 Sep 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
e rickshaw drivers make ruckus
पलिया के सिनेमा चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर हंगामे के बाद लगी भीड़। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। ई-रिक्शा चालकों ने एक पेट्रोल पंपकर्मी के ऊपर बेवजह ई-रिक्शा में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों का समझाने का प्रयास किया। इसके काफी देर बाद मामला निपट सका।
विज्ञापन

नगर के सिनेमा चौराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार की सुबह ई-रिक्शा चालकों ने तमाम ई-रिक्शे खड़े कर दिए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली तो पता चला कि पेट्रोल पंपकर्मी ने एक ई-रिक्शा चालक का रिक्शा तोड़ दिया है। इस पर पेट्रोल पंप पर जाकर पुलिस ने पूछताछ की। इस पर पेट्रोल पंप कर्मियों का कहना है कि रोजाना बस व अन्य सवारियों वाले वाहन आने के बाद ई-रिक्शा चालक पंप के अंदर आ जाते हैं जिससे उनके ग्राहकों को दिक्कतें आती हैं और निकलने की जगह नहीं रह जाती है। वहीं ई-रिक्शा चालकों का कहना था कि पंप के अंदर कोई ई-रिक्शा लेकर नहीं आता है, लेकिन पंप के लोग आए दिन गाली-गलौज कर रिक्शों में तोड़फोड़ करते रहते हैं। ई-रिक्शा चालकों ने पुलिस से मुआवजा दिलाने की मांग की। काफी समझाने बुझाने के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद मामला निपट सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed