{"_id":"614f71808ebc3e02624d2db2","slug":"during-treatment-the-patient-was-taken-out-of-the-hospital-locked-and-ran-away-lakhimpur-news-bly4608152157","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान मरीज को अस्पताल से निकाला, ताला डालकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के दौरान मरीज को अस्पताल से निकाला, ताला डालकर भागे
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर बैठी पीड़ित महिला।
सीएचसी में भर्ती मरीज को बरगलाकर एक युवक ले गया था निजी अस्पताल में
विज्ञापन
एक अन्य मामले में गलत इलाज करने के आरोप में मोहम्मदी में जारी हुआ नोटिस
लखीमपुर खीरी। जिले में बढ़ते जा रहे अवैध अस्पतालों की इस कदर मनमानी है कि शनिवार को नहर पटरी पर स्थित एक अस्पताल के कर्मचारियों ने इलाज के दौरान एक महिला को अस्पताल से बाहर निकाल दिया और ताला डालकर भाग गए। पीड़िता के परिजन ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है। इसके अलावा मोहम्मदी कस्बे में गलत इलाज करने की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया है।
फूलबेहड़ सीएचसी क्षेत्र के गांव दुधवा मिदनियां निवासी गंगाराम ने बताया कि 20 सितंबर को उसकी पुत्री मोहनी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। इस पर दामाद पप्पू एवं समधी मेवालाल मोहनी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां मेडिकल वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू हो गया।
विज्ञापन
गंगाराम ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे एक युवक ने अपने को डॉक्टर बताते हुए बेटी को जल्द स्वस्थ करने की बात कहते हुए नहर पटरी पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट अपने अस्पताल ले जाकर भर्ती कर लिया। फायदा न होने पर शनिवार को अस्पताल की साफ सफाई के लिए बाहर मोहनी को बाहर निकाल दिया और स्टाफ के लोग अस्पताल में ताला डालकर फरार हो गए। पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत सीएमओ से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को निजी अस्पताल से बाहर निकाले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो यह गलत है। इसकी जांच कराकर अस्पताल संचालक के विरूद्घ कड़ी कार्रवाई होगी। - डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ
विज्ञापन
एक अन्य मामले में गलत इलाज करने के आरोप में मोहम्मदी में जारी हुआ नोटिस लखीमपुर खीरी। जिले में बढ़ते जा रहे अवैध अस्पतालों की इस कदर मनमानी है कि शनिवार को नहर पटरी पर स्थित एक अस्पताल के कर्मचारियों ने इलाज के दौरान एक महिला को अस्पताल से बाहर निकाल दिया और ताला डालकर भाग गए। पीड़िता के परिजन ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है। इसके अलावा मोहम्मदी कस्बे में गलत इलाज करने की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया है।