फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Durga idol found in excavation under banyan tree at Devi place in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: देवी स्थान पर बरगद के नीचे खोदाई में मिली दुर्गा प्रतिमा, दर्शन को उमड़ी लोगों की भीड़

Fri, 24 Nov 2023 06:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Nov 2023 06:52 PM IST
सार

थाना नीमगांव के बरगदिया और बहेरा गांव के बीच देवी स्थान है। यहां बरगद के पेड़ के नीचे खोदाई में पीली धातु की प्रतिमा निकलने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Durga idol found in excavation under banyan tree at Devi place in Lakhimpur kheri
मां दुर्गा की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के बहेरा गांव में शुक्रवार को देवी स्थान पर खोदाई के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा निकलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। कई गांवों के लोग दुर्गा प्रतिमा के दर्शन करने पहुंचने लगे। मंदिर की देखभाल करने वाले युवक का दावा है कि उसे सपने में प्रतिमा दिखाई दी थी, जिसके बाद उसने खोदाई की तो देवी प्रतिमा निकली। 

विज्ञापन


थाना नीमगांव के बरगदिया और बहेरा गांव के बीच देवी स्थान है। यहां बरगद के पेड़ के नीचे खोदाई में धातु की प्रतिमा निकलने का दावा किया गया है। किसी ने पीतल तो किसी ने सोने की प्रतिमा बताई। देवी स्थान पर देखभाल करने वाले पवन राज ने बताया कि उसे तीन चार दिन से सपने आ रहे थे। सपने में बरगद के नीचे मां दुर्गा की प्रतिमा दिखाई देती थी। इस पर उसने खोदाई की। खोदाई के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा निकली है। इस स्थान पर मंदिर का निर्माण पहले ही कराया जा चुका है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिल झकझोरने वाला वीडियो: सड़क पर पड़ी थीं मां-बाप और बुआ की लाशें, बिलख रहा था आठ माह का मासूम
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन ने बताया कि हम सभी क्षेत्रवासी इसी दुर्गा प्रतिमा को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित कराएंगे। उधर, प्रतिमा को देखने के लिए भीड़ लगी रही। बहेरा और बरगदिया निवासी ज्वाला प्रसाद, रामभरोसे, लेखराम, अंबिका प्रसाद ने बताया कि बहुत साल पहले यहां गढ़ी हुआ करती थी, जिसका कुआं आज भी मौजूद है। इसमें बड़ी-बड़ी चौड़ी ईंटे प्रयोग की गईं हैं। संभावना है कि तभी को कोई देवी प्रतिमा होगी, जो अब खोदाई में मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed