दिल झकझोरने वाला वीडियो: सड़क पर पड़ी थीं मां-बाप और बुआ की लाशें, बिलख रहा था आठ माह का मासूम
न्यूरिया थाना क्षेत्र में टनकपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी समेत तीन की मौत हो गई। दंपती का आठ महीने का बेटा घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को तीनों के शव सड़क पर पड़े मिले। मासूम बच्चा बिलख रहा था।
विस्तार
पीलीभीत में न्यूरिया के पास टनकपुर हाईवे पर भूसा भरे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती समेत तीन की मौत हो गई। हादसे में आठ माह का मासूम से घायल हो गया। हादसा बृहस्तपिवार रात में हुआ। सड़क पर तीनों की लाशें बिखरी पड़ी थीं। मासूम बच्चा बिलख रहा था। राहगीरों ने उसे उठाया और पुलिस सूचना दी। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया।
न्यूरिया क्षेत्र के गांव ओरैया निवासी अजय कुमार (24) अपनी पत्नी सरोज कुमारी(22), बहन सुमन देवी (18) व आठ माह का बेटे मनीष के साथ ग्राम भमोरा में चल रहे रामलीला मेले को देखने गए थे। शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे मेला देखने के बाद चारों लोग बाइक से घर वापस जा रहे थे। अजय हेलमेट भी नहीं लगाया था।
मौके पर ही हो गई तीनों की मौत
टनकपुर हाईवे पर जनकपुरी चौराहे के समीप से गुजरते समय बाइक की भूसे से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही तीनों लोग उछल कर अलग-अलग गिरे। बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक का एक पहिया निकलकर अलग जा गिरा। हादसे में अजय कुमार, उनकी पत्नी सरोज और बहन सुमन देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें- शादी से पहले दुल्हन लापता: चाची के साथ शॉपिंग करने गई थी युवती, परिवाल के लोग खोजबीन में जुटे
लाशों के बीच बिलख रहा था मासूम
बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद सरोज की गोद से मासूम बेटा छिटक कर सड़क किनारे जा गिरा। जब राहगीर मौके पर पहुंचे तो मासूम बच्चा मां-बाप और बुआ की लाशों के बीच बिलख रहा था। उसे देखकर हर किसी की आंखें भर आईं। मासूम ने अभी ढंग से चलना भी नहीं सीख पाया है। उसके सिर पर मां-बाप का साया उठ गया है।