फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dulhdi Today , decorated market rout ready

दुल्हड़ी आज, सजे बाजार, हुड़दंगी तैयार

Thu, 05 Mar 2015 06:17 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 05 Mar 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
Dulhdi Today , decorated market rout ready
होली पर बाजार गुलजार रहे। रंग-गुलाल और मावा की दुकानों पर भीड़ लगी रही। दुल्हड़ी पर निकलने वाले जुलूसों और होलिका दहन स्थलों पर हुड़दंगियों ने रंग खेलने की तैयारियां पूरी कर लीं।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से ही लोग खरीदारी को मेन मार्केट पहुंच गए। दोपहर तक मेन रोड, खपरैला बाजार, संकटा देवी रोड, सब्जी मंडी समेत मुख्य चौराहों पर इतनी भीड़ हो गई कि राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया।  
विज्ञापन

मार्केट में हजार रुपये तक पिचकारी
बच्चों में रंगों और पिचकारियों की खरीद को लेकर काफी दिलचस्पी देखी गई। कोई गन शेप वाली पिचकारी दिलाने को मम्मी-पापा से इठलाता मिला तो कोई अपने पैरेंट्स से करिश्मा या फिर पेप्सी शेप की कलर फाइटर लेने की जिद करता मिला। मार्केट में दस से लेकर एक हजार रुपये कीमत तक की पिचकारियां बिकीं, लेकिन बच्चों की निगाह सस्ती पिचकारियां पर ज्यादा नहीं ठहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 रुपये किलो तक बिकी गुझिया
पिछले कई दिनों से मार्केट में मावा कम आने से तमाम घरों में गुझियां नहीं बन पाईं। इस कारण रेडीमेड गुझिया 180 से 500 रुपये किलो तक बिकीं।
बालों को बचाएंगी टोपियां
होली पर गुलाल तो बालों की रंगत नहीं उड़ा सकता, लेकिन रंग खतरनाक है।कैप से बचाव किया जा सकता है, इसलिए बाजार में चाइनीज टोपियां खूब बिकीं। राइडिंग कैप, स्पाइडर कैप, रेंचो, ऋतिक स्टाइल टोपियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। बाजार में राजश्री, अंब्रेला टोपी की खासी मांग रही। कैप 30 से 200 रुपये के बीच बिकीं।

खूब बिकीं गेहूं की बाली
पूजन में प्रयोग की जाने वाली गेहूं की बाली सुबह से ही बिकना शुरू हो गईं। चौराहों पर बाली खरीदने वालों की भीड़ रही। गांव से आए लोग गलियों में भी बालियां बेचते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed