फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Due to the strike of the cleaning workers, there is a lot of dirt in the city

सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में गंदगी की भरमार

Thu, 05 May 2022 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Due to the strike of the cleaning workers, there is a lot of dirt in the city
नगर पालिका में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
गलियों में फैली गंदगी से लोगों का निकलना बैठना हुआ दूभर
विज्ञापन

मांगों को लेकर पांच दिन से पालिका में चल रहा है प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी। पिछले पांच दिन से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल नगरवासियों के लिए मुसीबत बनने लगी है। सफाई कार्य बंद होने से शहर भर में गंदगी की भरमार है। नाले-नालियां चोक हो गए हैं। नालियों का गंदा पानी लोगों के घर के सामने भरने लगा है। वहीं गलियों में फैले कूड़े ने लोगों का निकलना दूभर कर दिया है। भीषण गर्मी के दिनों में इस तरह के हालात से शहर में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनने लगी है। उधर, मांगों को लेकर न तो पालिका ईओ संगठन नेताओं से वार्ता करने को तैयार हैं और न ही पालिकाध्यक्ष।
प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में डीएम से आज मिलेंगे सफाई कर्मी
संगठन के मंडल अध्यक्ष जीतू राज ने बताया कि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। कर्मचारियों को उनका हक दिलाकर रहेंगे। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलकर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराएगा। यदि बात नहीं बनी तो हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

ईओ की चेतावनी, काम पर न लौटने वाले होंगे बाहर
ईओ ने धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। चेतावनी दी है कि यदि सफाई कर्मी 24 घंटे में काम पर न लौटे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस क्रम में स्थायी कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। वहीं संविदा एवं आउट सोर्सिंग कर्मियों के ड्यूटी न करने पर सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया अपनाकर उनकी जगह नए कर्मचारियों की भर्ती कर ली जाएगी। इस तरह के एक पत्र को सफाई नायकों के माध्यम से सफाई कर्मचारियों भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed