{"_id":"683de47f459b6cf68f08b2f2","slug":"due-to-lack-of-cleanliness-in-bela-water-remains-filled-on-the-main-roads-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-147150-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बेला में सफाई न होने से मुख्य मार्गों पर भरा रहता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बेला में सफाई न होने से मुख्य मार्गों पर भरा रहता है पानी
Mon, 02 Jun 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
मझगईं के बेला गांव में गंदे पानी से गुजरते ग्रामीण। संवाद
मझगईं। बेला ग्राम पंचायत में सफाई न होने से मुख्य मार्ग पर पानी भरा रहता है। जिसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार इसको लेकर शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।
पलिया-निघासन मार्ग से बेला के लिए जाने वाले मुख्य मार्ग पर बाबूराम के घर के पास से करीब 20 फुट दूरी तक पूरी सड़क पर नालियों का गंदा पानी भरा है। पानी भरे रहने से सड़क भी टूट गई है। ऐसे में आएदिन ग्रामीण गिरकर चोटिल होते हैं। प्रधान और सचिव को सूचना देने के बाद भी भी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीण बाबूराम, रामदुलारी, अमित कुमार, रियाजुल, उत्तम, रमेश, अजीजुर, सरवन, हरे श्याम, विक्रम आदि ने बताया कि गांव में कभी सफाई कर्मी नहीं आता।
नालियों में जगह-जगह ग्रामीणों के मिट्टी लगाकर बंद करने से निघासन मार्ग को जाने वाले रास्ते पर हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। गंदे पानी से संक्रामक बीमारियों का फैलने का खतरा भी मंडराता है। ग्रामीणों ने अब डीएम से सड़क पर भरे गंदे पानी से निजात दिलाए जाने की मांग की है। उधर पंचायत सचिव संदीप मौर्य ने बताया की जानकारी नहीं है कहां पर पानी भरा हुआ है, बताएं तो नालियों की सफाई कराई जाएगी।