{"_id":"66a55ff414e4e9aee00a05b4","slug":"due-to-increase-in-water-level-water-is-flowing-on-the-road-again-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-125737-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जलस्तर बढ़ने से फिर सड़क पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जलस्तर बढ़ने से फिर सड़क पर बह रहा पानी
विज्ञापन
पलिया-भीरा मार्ग पर पानी से निकलकर आते राहगीर। संवाद
विज्ञापन
पलियाकला। बनबसा बैराज से शुक्रवार दोपहर दो बजे पास किया गया एक लाख 43 हजार क्यूसेक पानी देर रात शारदा नदी में आ गया। जिससे पलिया-भीरा मार्ग पर फिर पानी सड़क पर बहने लगा। छोटे वाहनों को अभी निकाला जा रहा है लेकिन बड़े वाहनों को पूर्ण रूप से प्रतिबंध किया है।
सड़क पर पानी होने के कारण पुलिस निघासन मार्ग से लोगों को गुजरने के लिए कह रही है, लेकिन आवागमन फिर भी शनिवार को भी जारी रहा। कांवड़ियों के जत्थों को भी पलिया-भीरा मार्ग से गुजारा गया। पुलिसकर्मी भी शारदा पुल तक जत्थे को पहुंचाते दिखाई दिए। अतरिया के पास पुलिया के आगे से प्रेमनगर होते हुए श्रीनगर जाने वाले रास्ते पर क्रॉस कर पानी तेज धार में बह रहा है। शनिवार को भी बनबसा बैराज से एक लाख 28 हजार से ऊपर पानी पास किया गया। उधर, इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर पानी बढ़ गया है। करीब तीन फिट से अधिक पानी चलने लगा है। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि गांवों में अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। फिर भी लेखपालों को निगरानी के निर्देश दिए हैं। संवाद