फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Due to inability to lift sugarcane, there was a jam at the purchasing center for four days.

Lakhimpur Kheri News: गन्ना उठान न हो पाने के कारण चार दिन से क्रय केंद्र पर जाम

Mon, 09 Dec 2024 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Due to inability to lift sugarcane, there was a jam at the purchasing center for four days.
संपूर्णानगर मिल के गदनियां बी सेंटर पर लगी किसानों की भीड़। संवाद
महंगापुर। संपूर्णानगर चीनी मिल परिक्षेत्र में आने वाले गदनियां बी गन्ना क्रय केंद्र पर चार दिनों से लापरवाही के कारण जाम लगा हुआ है। यहां वाहनों की कतारें लगी हैं, लेकिन तौल सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। इसको लेकर किसानों ने रोष जताया है और दो गांव होने के कारण यहां पर दो तौल कांटे लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन


संपूर्णानगर चीनी मिल परिक्षेत्र के तहत त्रिकोलिया और पढ़ुआ गांव के ग्रामीणों के लिए गदनियां बी गन्ना क्रय केंद्र बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इस केंद्र पर करीब 15 सौ सट्टे हैं और हर साल यहां लापरवाही के कारण जाम के हालात रहते हैं। हर बार यहां के निवासी मिल प्रशासन से मांग करते हैं कि दो केंद्र बना दिए जाएं ताकि किसानों को दिक्कतें न हों, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्य नहीं होता है। क्रय केंद्र पर दो कांटे होने चाहिए, लेकिन गदनियां बी केंद्र पर तौल केवल एक ही कांटे पर होती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक कांटा करीब तीन वर्षों से शोपीस बना हुआ है। बीते चार दिनों से क्रय केंद्र पर जाम लगा है। तौल सुचारू रूप से न होने के कारण उठान नहीं हो पा रहा है। ठेकेदार केंद्र पर वाहन उपलब्ध न होने की बात कह रहे हैं , लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि वाहन पूरे हो गए हैं। उसके बाद भी लापरवाही की जा रही है। ग्रामीणों ने जाम से छुटकारा दिलाने की मांग की है।

संपूर्णानगर मिल के गदनियां बी सेंटर पर लगी किसानों की भीड़। संवाद

संपूर्णानगर मिल के गदनियां बी सेंटर पर लगी किसानों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed