फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Due to greed for land, disabled uncle was strangled to death, body found after 13 days

Lakhimpur Kheri News: जमीन के लालच में दिव्यांग चाचा की गला दबाकर हत्या, 13 दिन बाद मिला शव

Mon, 23 Jun 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Due to greed for land, disabled uncle was strangled to death, body found after 13 days
रामापुर में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में 13 दिन से लापता दिव्यांग युवक का शव सोमवार को गांव रामापुर में उल्ल नदी के किनारे बोरे में बंद मिला। पुलिस के मुताबिक, 16 बीघा जमीन के लालच में युवक की गला दबाकर हत्या उसी के दोनों भतीजों ने की थी। दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा निवासी रमाकांत मौर्य (43) दिव्यांग थे। वे सरबती देवी कॉलोनी में एक रिश्तेदार के घर में रहते थे। रमाकांत एक माह पहले ट्राई साइकिल से चंद्रपुरा गए थे। वहां उसने अपने भतीजे जीतू और गोलू से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इसी के बाद से ही वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। इसके बाद मौसेरे भाई अच्छे लाल ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस मुकदमा लिखने के बाद जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सबूत लगे, जो रमाकांत की हत्या किए जाने की ओर इशारा कर रहे थे। पुलिस ने शक के आधार पर जीतू और गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दौरान दोनों भतीजों ने जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार को रामापुर के समीप उल्ल नदी के किनारे से शव बरामद करते हुए पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम किया जाएगा। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। जांच जारी रहेगी। मामले में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


कई बार पूर्व में हो चुका था विवाद
-पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके चाचा रमाकांत अपनी जमीन बेचना चाह रहे थे, लेकिन वह दोनों जमीन हथियाना चाहते थे। कई बार जमीन नाम कराने को लेकर चाचा-भतीजों के बीच जमकर विवाद भी हुआ, लेकिन किसी तरह मामला शांत हो जाता था। पुलिस ने बताया कि जमीन को लेकर बार-बार हो रहे विवाद के कारण दोनों भतीजों ने चाचा रमाकांत की गला दबाकर हत्या कर दी और शव बोरी में भरकर उल्ल नदी के किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed