फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Due to fear of tigers, leopards are moving towards the population... hence the attacks increased.

Lakhimpur Kheri News: बाघों के डर से तेंदुए कर रहे आबादी का रुख... इसलिए बढ़े हमले

Sat, 08 Feb 2025 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Due to fear of tigers, leopards are moving towards the population... hence the attacks increased.
लखीमपुर खीरी। जंगल में बाघों के आगे नहीं टिक पा रहे तेंदुए आबादी की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ महीनों से तेंदुओं के इंसानों पर हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

अब तक जिले में आबादी की ओर रुख कर रहे बाघ बड़ा खतरा बने हुए थे, अब तेंदुओं के हमलों की बढ़ती घटनाओं ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है।
पिछले करीब छह माह से तेंदुओं का आतंक ज्यादा बढ़ गया है। बीते वर्ष अगस्त माह से लेकर फरवरी 2025 में अब तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तेंदुओं के हमले में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आबादी क्षेत्रों में पालतू पशुओं पर तेंदुओं के हमले की घटनाएं भी खूब हो रही हैं। पिछले छह माह में ही 20 से ज्यादा ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा आबादी क्षेत्रों में तेंदुओं की चहलकदमी की घटनाएं भी बराबर हो रही हैं।
विज्ञापन

तेंदुओं की आबादी क्षेत्र में बढ़ रही चहलकदमी और हमलों की घटनाओं के पीछे जंगल में बाघों की संख्या बढ़ने को कारण बताया जा रहा है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल का कहना है कि तराई के जंगलों में बाघों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसा नहीं है कि पहले तेंदुए यहां नहीं थे, पर अब जंगलों में बाघों की आबादी बढ़ने से तेंदुए जंगल से बार का रुख कर रहे हैं। इसी कारण इंसानों पर उनके हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed