{"_id":"680fbdf8016367636c06676d","slug":"due-to-fault-in-33kva-main-line-supply-was-disrupted-for-four-hours-on-sunday-night-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-144591-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 33केवीए मुख्य लाइन में फाॅल्ट होने से रविवार रात चार घंटे बाधित रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 33केवीए मुख्य लाइन में फाॅल्ट होने से रविवार रात चार घंटे बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के बीच रविवार रात करीब चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल रहा। रात आठ बजे बत्ती गुल हो गई जो रात 12 बजे तक आ सकी। बिजली गुल होने पर लोग उपकेंद्र पर फोन लगाते रहे, लेकिन वहां से थोड़ी देर में आपूर्ति आने का आश्वासन मिलता रहा।
नई बस्ती मुख्य लाइन में फाॅल्ट होने से प्यारेपुर, हिदायतनगर, शाहपुरा कोठी, सुआगाड़ा, गंगोत्रीनगर, नौरंगाबाद आदि कई मोहल्लों की आपूर्ति रविवार रात करीब आठ बजे बाधित हो गई, जो रात करीब 12 बजे आ सकी। ऐसे में उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला।
काफी उपभोक्ताओं ने रात में ही उपकेंद्र पर फोन लगाया। बताया गया कि 33केवीए लाइन में फाॅल्ट हो गया है। फाॅल्ट सही होते ही आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
इधर, राजापुर, काशीनगर, कांशीराम काॅलोनी, बहादुरनगर, महाराजनगर, छाउछ, गोटैयाबाग, मेला मैदान, शास्त्री नगर आदि मोहल्लों में भी रात को बिजली का आना-जाना लगा रहा। सोमवार को बेहजम रोड पर आशीर्वाद कॉलोनी के आसपास चार घंटे बिजली गुल रही। यही हाल उदयपुर में देखने को मिला।
विज्ञापन
इधर, इमली चौराहा पर रीवैंप योजना के तहत तार बदले जाने के लिए रविवार को सुबह से दोपहर तक तो सोमवार को शाहपुराकोठी, कलक्ट्रेट आदि मोहल्लों में कई घंटे आपूर्ति बाधित रही। नई बस्ती उपकेंद्र के एसडीओ सतेंद्र ने बताया कि रविवार रात मुख्य लाइन में फाॅल्ट होने से दिक्कत रही।