फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa Tiger Reserve made a record in M Stripes patrolling

एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग में दुधवा टाइगर रिजर्व ने बनाया कीर्तिमान

Tue, 26 Apr 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dudhwa Tiger Reserve made a record in M Stripes patrolling
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व ने एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग में कीर्तिमान स्थापित किया है और देश के 51 टाइगर रिजर्व में पहले स्थान पर रहा है। मार्च के अंदर दुधवा टाइगर रिजर्व में दो लाख एक सौ इक्कीस किलोमीटर एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग की गई है। यह देश भर में एक माह के अंदर सबसे लंबी एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग है। दुधवा ने इससे पहले दिसंबर 2021 में 194527 किलोमीटर पेट्रोलिंग का रिकार्ड बनाया था।
विज्ञापन

मार्च 2022 में एक माह के अंदर दुधवा टाइगर रिजर्व में दो लाख एक सौ इक्कीस किलोमीटर एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग हुई। इसमें दुधवा नेशनल पार्क पलिया प्रभाग में सर्वाधिक 100243 किमी, उत्तर खीरी/बफर जोन प्रभाग में 66050 और कर्तनियाघाट वन्यजीव विहार प्रभाग में सबसे कम 33828 किलोमीटर एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग की गई है।
विज्ञापन

इस तरह एक माह में दो लाख से अधिक पेट्रोलिंग कर दुधवा टाइगर रिजर्व देश में पहले स्थान पर पहुंच गया। जबकि वह टाइगर रिजर्व पीछे रह गए, जहां एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग पहले से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा में 2018 में शुरू हुई थी एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग- दुधवा टाइगर रिजर्व में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जीपीएस सिस्टम से लैस एम स्ट्राइप्स एप के साथ पेट्रोलिंग अगस्त 2018 में शुरू हुई थी। हालांकि तब तकनीकी अभ्यास की कमी के कारण पहले साल एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग कुछ अधिक नहीं हो पाई थी।
अगस्त और सितंबर 2018 में 16258 किलोमीटर एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग हुई थी। एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग में वनकर्मियों और अधिकारियों के पूरी तरह प्रशिक्षित होने के बाद इस पेट्रोलिंग की रफ्तार लगातार बढ़ती रही। मार्च 2022 में एक माह के अंदर दुधवा टाइगर रिजर्व ने अब तक सबसे ज्यादा एम स्ट्राइप्स पेट्रालिंग कर पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यह पेट्रोलिंग पूरे देश में भी सर्वाधिक है।

194527 किमी एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग का बना था रिकार्ड- बाघ संरक्षण प्राधिकरण और भारतीय वन्यजीव संस्थान ने दुधवा टाइगर एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग में देश के सभी 51 टाइगर रिजर्व में पहले स्थान पर आने की बधाई देते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन की सराहना की है। इससे पहले दिसंबर 2021 में 194527 वर्ग किलोमीटर की पूरी करने का रिकार्ड बना था। पिछले साल मार्च 2021 में सिर्फ 128240 किलोमीटर ही एमस्ट्राइप्स पेट्रोलिंग हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed