फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa rhinos living in the family planning division

दुधवा में बसे गैंडों के परिवार में बंटवारे की तैयारी

Sun, 30 Aug 2015 10:20 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 30 Aug 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
Dudhwa rhinos living in the family planning division
दुधवा नेशनल पार्क में 31 साल से एक संयुक्त परिवार के रूप में रह रहे गैंडा परिवार को दो हिस्सों में बांटने की तैयारी हो रही है। 33 सदस्यीय इस परिवार के लिए 27 वर्ग किलोमीटर का घर छोटा पड़ने लगा है। परिवार में सदस्यों की संख्या बढ़ने से उनमें आए दिन संघर्ष हो रहा है। पिछले दिनों संघर्ष में एक गैंडे की मौत के बाद पार्क प्रशासन ने कुछ गैंडों को नए घर में शिफ्ट करने का फैसला किया है। इसके लिए बेलरायां रेंज के भादी वनखंड में 13 वर्ग किलोमीटर का एक सुरक्षित घर तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क में वर्ष 1984 में असम के पोबितोरा वन्यजीव अभ्यारण्य से पांच गैंडों को लाकर गैंडा पुनर्वास योजना शुरू की गई थी। पार्क के ककरहा वन क्षेत्र में 27 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को सौर उर्जा बाड़ से घेरकर बनाए गए विशेष बाड़े में रखा गया। 31 वर्षों में इनकी संख्या बढ़कर अब 33 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

गैंडा परिवार में बढ़ रहा संघर्ष
गैंडा परिवार बढ़ने के साथ ही उनके नर सदस्यों में प्रणय संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। इसी साल 22 फरवरी को प्रणय संघर्ष में अर्जुन नाम का एक नर गैंडा मारा गया। वर्ष 1988 में राजू नामक नर गैंडे की भी प्रणय संघर्ष में मौत हुई थी। परिवार के सबसे बुजुर्ग लेकिन दबंग गैंडा बांके, लोहित समेत कई गैंडों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलरायां में गैंडों के लिए नया घर तैयार
दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक महावीर के मुताबिक पार्क के ही बेलरायां रेंज के भादी वनखंड में 13 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को सौर ऊर्जा बाड़ से घेर कर नया घर तैयार किया गया है। 21 अगस्त को लखनऊ में वन विभाग की हुई उच्चस्तरीय बैठक में गैंडों को एक नया घर देने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में असम के वनाधिकारियों के अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे। गैंडा परिवार से किन और कितने सदस्यों को नए घर में बसाया जाना है इस पर विशेषज्ञ मंथन कर रहे हैं। नए घर के लिए कुछ गैंडे असम से भी मंगाने की योजना है। फरवरी माह तक गैंडों का नया घर बसने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed