फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa cinematographer to capture dozens were

दुधवा को कैद करने निकले दर्जनों छायाकार 

Thu, 17 Nov 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Thu, 17 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dudhwa cinematographer to capture dozens were
dudhwa - फोटो : amar ujala
कैनन वाइल्ड क्लिक इंटरनेशनल नेचर फोटोग्राफी कंपटीशन में पहुंचे 96 फोटोग्राफर
विज्ञापन

वेलकम मैसेज के साथ शुरू हुई फोटोग्राफी प्रतियोगिता 
पहले ही दिन हुआ बाघ का दीदार

गुरुवार को दुधवा नेशनल पार्क में कैनन वाइल्ड क्लिक इंटरनेशनल नेचर फोटोग्राफी प्रतियोगिता शुरू हुई। पार्क के आडिटोरियम में वेलकम मेसेज के बाद देश के तकरीबन 96 नामीगिरामी फोटोग्राफर जंगल के मनोरम दृश्यों को अपने कैमरे में कैद करने निकल पड़े। 
जंगल में विचरण के लिए फोटोग्राफरों को उनके मेंटर के साथ गाइड और जिप्सी नंबर दिए गए। सभी को 17 नवंबर से 21 नवंबर तक का टाइम टेबल भी बताया गया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में कैनन इंडिया के ब्रांड एंबेसडर मशहूर फोटोग्राफर शिवांग मेहता के साथ ही कैनन इंडिया की सीपीएस मेंबर और मशहूर फोटोग्राफर अभिलाषा यादव ने मौजूद फोटोग्राफरों को टिप्स दिए। गौरतलब है कि दुधवा नेशनल पार्क की ब्राडिंग और प्रचार प्रसार के लिए मुख्यमंत्री की पहल पर कैनन वाइल्ड क्लिक इंटरनेशनल नेचर फोटोग्राफी कंपटीशन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि दिल्ली के मशहूर फोटोग्राफर जगदीप राजपूत और बैंगलोर के गणेश शंकर जज होंगे। 
विज्ञापन

दुधवा में शुरू हुई फोटोग्राफी प्रतियोगिता के जज की भूमिका निभा रहे जगदीप राजपूत को दुधवा भ्रमण के दौरान एक बाघ के दीदार हुए। वहीं उन्होंने राईना एरिया में राइनो भी देखे। दुर्लभ जीवों के दीदार से वह काफी खुश हैं और उन्होंने दुधवा के वातावरण और जीवों की काफी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच थीम पर होगी प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता में तीन ग्रुपों में फोटोग्राफरों को रखा गया है। सौरव देसाई, तेजस सोनी व संदीप दत्त ग्रुपों के मेंटर हैं। हर ग्रुप में 32-32 प्रतिभागियों को रखा गया है। यह ग्रुप शिवांग मेहता से राय भी लेंगें। प्रतियोगिता को पांच थीमों में विभाजित किया गया है जिसमें पहली थीम कवर शॉट, दूसरी एनिमल इन द इन्वॉयरमेंट, तीसरी ब्लैंक एंड व्हाइट फोटो, चौथी मिनीएचर वर्ड जिसमें कीड़े, मकड़ी, मेंढक और अन्य छोटे जीव आते हैं और पांचवीं थीम मेंटर च्वॉइस होगी। इसमें मेंटारों द्वारा कही गई फोटों को मान्यता दी गई है। 

ढाई लाख कीमत का कैनन कैमरा होगा पुरस्कार
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से टॉप छह को चुना जाएगा। इसमें एक को ओवरऑल कंपटीशन विजेता घोषित किया जाएगा। पांच थीम विजेता होंगे। प्रतियोगिता के विजेता को ढाई लाख रुपए की कीमत का कैनन कैमरा दिया जाएगा। पांच थीम विजेता भी पुरस्कृत होंगे। 20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। कैनन के साथ साथ व्हूटस प्रो कंपनी भी पुरस्कार देगी। इसमें कंपनी द्वारा थीम विजेताओं को कैमरे के साथ इनाम देने की तैयारी है।

चयनित तस्वीरों होगी दुधवा की ब्रांडिंग
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में आयोजित वाइल्ड क्लिक इंटरनेशनल नेचर फोटोग्राफी कंपटीशन के आयोजन में फोटोग्राफर अभिलाषा यादव की प्रमुख भूमिका है। अभिलाषा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भाभी हैं और वाइल्ड लाइफ में काफी रुचि रखती हैं। उन्होंने बताया कि यहां चयनित तस्वीरों दुधवा की ब्रांडिंग के लिए इस्तेमाल किया जा जाएगा। 
अभिलाषा ने बताया कि शुरूआत से उनको दुधवा नेशनल पार्क से लगाव रहा है। बताया कि इंटरनेट पर हर जंगल की फोटो आती थी लेकिन दुधवा नेशनल पार्क की कम फोटो होती थी। देश विदेश और इंटरनेट पर दुधवा फोटोग्राफ छाई रहें इसी को लेकर इस प्रतियोगिता का आयोजन यहां किया जा रहा है। इससे दुधवा नेशनल पार्क की विश्वपटल पर और तेजी से पहचान होगी। उन्होंने बताया कि चार साल से दुधवा को हाईलाइट करने का उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा हैं। पांच दिन तक चलने वाले इस कंपटीशन में ली गई तस्वीरों में से चयनित तस्वीरों को दुधवा नेशनल पार्क की ब्रांडिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। कंपटीशन के विजेता को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मानित करेंगें। उन्होंने बताया कि यह फोटोग्राफी दुधवा नेशनल पार्क और किशनपुर सेंक्चुरी में होगी। 


सैलानी भी ले रहे मजा
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में एक ओर फोटोग्राफी प्रतियोगिता चल रही है तो वहीं दूसरी ओर सैलानी भी जंगल के अलौकिक वातावरण का लुत्फ ले रहे हैं। तमाम सैलानी दुधवा में डटे हुए हैं। वृहस्पतिवार को उन्हें दूसरी शिफ्ट में उनको जंगल के दीदार का मौका मिला। जैसा कि माना जा रहा था कि फोटोग्राफी के चलते आम सैलानियों को जंगल के दीदार का लुत्फ नहीं मिल पाएगा, वैसा नहीं हुआ। लखीमपुर से आए हर्षित शेखर, अंकुश सहगल, सुभम शेखर, सत्यन मेहरोत्रा, शिवि, दर्शी टंडन, सुमुख, संस्कृति, सीमा शेखर ने फोटोग्राफी के बीच जंगल के दीदार किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed