फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Drunken youths chased and beat up the time keeper in the Gola depot premises

Lakhimpur kheri: नशे में धुत युवकों ने टाइम कीपर को गोला डिपो परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 25 Feb 2025 06:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 06:51 PM IST
सार

गोला रोडवेज बस अड्डे पर सोमवार रात कुछ युवक बस का टाइम पूछने आए थे। आरोपियों ने गाली गलौज की। बाद में जब टाइम कीपर केबिन से बाहर निकले तो आरोपियं ने हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Drunken youths chased and beat up the time keeper in the Gola depot premises
पीड़ित टाइम कीपर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में सोमवार रात गोला रोडवेज डिपो के टाइम कीपर की युवकों ने पिटाई कर दी। इस घटना से रोडवेज कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


गोला रोडवेज डिपो के टाइम कीपर शैलेश कुमार कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8:00 बजे कुछ लड़के दिल्ली के लिए बस की जानकारी करने आए। सभी नशे में धुत थे। ऑफिस में ही गाली-गलौज करने लगे। उनसे कहा गया कि कुछ देर में दिल्ली के लिए एसी बस आ रही है। जब वह ऑफिस से घर जा रहे थे, तभी उनमें से 5-6 लड़के आए और डिपो परिसर में ही लाठी-डंडों से पीटने लगे। 
विज्ञापन


वह बचाव के लिए वर्कशॉप की ओर भागे तो आरोपियों ने दौड़ा करके पीटा। मंगलवार की सुबह टाइमकीपर ने डिपो इंचार्ज कमलेश कुमार वर्मा के साथ जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के हीलाहवाली करने पर रोडवेज कर्मचारियों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, 15 दिन पूर्व भी दबंगों ने रोडवेज कर्मचारी विमलेश कुमार वर्मा की पिटाई कर दी थी। घटना से रोडवेज कर्मचारियों में रोष है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed