{"_id":"68f12cf0889553cc85025a5a","slug":"drunk-man-accused-of-injuring-teen-with-brick-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-158582-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नशे में किशोर को ईंट से घायल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नशे में किशोर को ईंट से घायल करने का आरोप
विज्ञापन
मझगईं। क्षेत्र के बेला खुर्द में एक ग्रामीण पर शराब के नशे में धुत होकर किशोर को लात-घूंसों से पीटने के बाद ईंट सिर पर मारकर घायल करने का आरोप लगा है।
बेला खुर्द निवासी 15 वर्षीय किशोर सरनजीत अपने खेत की ओर जा रहा था। आरोप है कि वहां एक शराबी ने रास्ते में उसे रोक लिया और बेवजह लात-घूसों से पीटने लगा। साथ ही सिर पर ईंट मारकर गला दबाने लगा। उधर से गुजर रहे प्रधान प्रतिनिधि मूलचंद यादव ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो शराबी युवक ने उनको भी धक्का दे दिया।
आसपास के लोग एकत्र होने के बाद किसी तरह से शराबी युवक के चंगुल से किशोर को छुड़ाया। घायल किशोर के नाना ब्रम्हादीन ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नाना ब्रम्हादीन ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे की घटना है जब उसका नाती खेत देखने जा रहा था। घायल होने से उसके नाती का पेपर भी छूट गया है। मामले में थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर छात्र का मेडिकल कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद