{"_id":"689cd6aa84dc7fc99f0be79b","slug":"drugs-found-at-medical-store-establishment-closed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-153201-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मेडिकल स्टोर पर मिलीं नशीलीं दवाएं, बंद कराया प्रतिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मेडिकल स्टोर पर मिलीं नशीलीं दवाएं, बंद कराया प्रतिष्ठान
Wed, 13 Aug 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते हुए औषधि निरीक्षक बबिता रानी। स्रोत : स्वयं
लखीमपुर खीरी। औषधि निरीक्षक ने बुधवार को दो मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं मिलने पर दवाओं को जब्त करते मेडिकल स्टोर का बंद करा दिया। औषधि निरीक्षक की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि सदर कोतवाली के ऐरा रोड निकट रवही कॉलोनी के महेश मेडिकल स्टोर पर बड़ी मात्रा में नारकोटिक्स औषधियां पाईं गई।
संचालक महेश प्रसाद खरीद बिल मौके पर नहीं दिखाए गए। चार औषधियों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। फर्म का संचालन तत्काल प्रभाव से रोक कर मेडिकल प्रतिष्ठान बंद कराया गया। खामियों की रिपोर्ट सहायक आयुक्त औषधि लखनऊ मंडल लखनऊ को भेजा जा रहा है। इसके अलावा खमरिया सीएचसी के सामने मंगल मेडिकल का औचक निरीक्षण किया।
दुकान में दवाओं का भंडारण असंतोष जनक एवं साफ सफाई न होने के कारण एवं दुकान में प्रैक्टिस करते हुए पाए जाने के कारण दुकान मालिक को प्रैक्टिस न करने की चेतावनी दी। औषधि निरीक्षक ने बताया कि नशीलीं दवाओं को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।