फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Drone camera will keep an eye on two km radius

ड्रोन कैमरा रखेगा दो किमी परिधि में निगाह

Tue, 02 Mar 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Drone camera will keep an eye on two km radius
दस ड्रोन कैमरों का भेजा गया था प्रस्ताव, मिला एक, कैमरा चलाने का दो सिपाहियों को लखनऊ में दिया जा चुका है प्रशिक्षण
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। खीरी पुलिस अब एक स्थान से ही करीब दो किलोमीटर की परिधि पर नजर रख सकेगी। एसपी की मांग पर पुलिस हेड क्वार्टर (पीएचक्यू) से एक ड्रोन कैमरा मिल गया है। यह कैमरा दो सौ मीटर की ऊंचाई तक जाकर करीब दो किलोमीटर परिधि में होने वाली गतिविधियों को कैद करेगा।
एसपी विजय ढुल ने पुलिस हेड क्वार्टर (पीएचक्यू) को प्रस्ताव भेजकर दस अत्याधुनिक ड्रोन कैमरे उपलब्ध कराने की मांग की थी। इन कैमरों से क्षेत्र की निगरानी करने की योजना है, जिस पर पीएचक्यू ने जिले को एक ड्रोन कैमरा उपलब्ध कराया है। कैमरे को संचालित करने के लिए जिले के दो सिपाहियों को लखनऊ में सात दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे की खासियत यह है कि यह 200 मीटर तक उड़ान भर कर दो किलोमीटर परिधि में होने वाली गतिविधियों को कैद कर सकेगा।
कोहरे में भी करेगा पूरा काम
जानकार बताते हैं कि ड्रोन कैमरा कोहरे में भी पूरी तरह से अपना काम करेगा। क्योंकि इसमें लगा लैंस काफी उन्नत किस्म का है। इस वजह से कोहरे में काम करने में इसे कोई दिक्कत नहीं आएगी। कानून व्यवस्था की निगरानी करने में ड्रोन कैमरा बेहद कारगर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले और पंचायत चुनाव मेें निगरानी होगी आसान
महाशिवरात्रि पर गोला गोकर्णनाथ स्थित शिव मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। वहीं भूतनाथ मेले में लाखों की भीड़ होती है। इस ड्रोन कैमरे के आने से पुलिस को अब बड़े मेले सहित अन्य आयोजनों और पंचायत चुनाव में निगरानी करने के लिए यह ड्रोन कैमरा काफी मुफीद साबित होगा।

अभी एक ड्रोन कैमरा मिला है, जो दो किलोमीटर की परिधि में होने वाली गतिविधियों को कैद करने में सक्षम है। ड्रोन का पुलिस लाइन में सफल परीक्षण भी किया गया है। यह पुलिस के लिए काफी मुफीद ड्रोन है। - विजय ढुल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed