{"_id":"650de0e74198614cb1001a74","slug":"drm-sent-proposal-to-gm-for-train-operation-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-6289-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डीआरएम ने ट्रेन संचालन के लिए जीएम को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डीआरएम ने ट्रेन संचालन के लिए जीएम को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
शाहगढ़ रेलवे स्टेशन।
बांकेगंज। मैलानी-शाहगढ़ के बीच रेल विद्युतीकरण और रेल पटरियां बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद लखनऊ से शाहगढ़ तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन की उम्मीद बढ़ गई है। इस रेल खंड पर ट्रेनों के संचालन के लिए डीआएम इज्जतनगर ने प्रस्ताव बनाकर महाप्रबंधक गोरखपुर को भेज दिया गया है।
शाहगढ़ तक आमान-परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था आरवीएनएल ने पीलीभीत-शाहगढ़ के बीच रेल पटरियां, विद्युतीकरण और इस रेलखंड के बीच पड़ने वाले ब्रिज, छोटी-बड़ी पुलिया व रेल पटरियों पर गिट्टियां बिछाने का तेज कर दिया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मार्च 2024 तक लखनऊ से पीलीभीत तक इलेकट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
एनई रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन अफसर (सीपीआरओ ) पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, मैलानी-शाहगढ़ रेल खंड पर विद्युतीकरण, रेल पटरियां बिछाने और स्पीड ट्रायल होने के बाद डीआरएम इज्जतनगर ने इस रेल खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन के लिए प्रस्ताव बनाकर महाप्रबंधक गोरखपुर को भेजा गया है।