फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   driver dies as truck collides with tractor on Bareilly-Sitapur highway

Lakhimpur Kheri: बरेली-सीतापुर हाईवे पर भिड़े दो वाहन, ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, ट्रक चालक की मौत

Mon, 04 Nov 2024 01:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Nov 2024 01:19 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसा हो गया। बरेली-सीतापुर फोरलेन हाईवे पर ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इससे ट्रक चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
driver dies as truck collides with tractor on Bareilly-Sitapur highway
ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र में बरेली-सीतापुर फोरलेन हाईवे पर सोमवार सुबह ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया। इससे ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। 

विज्ञापन


हादसा बरेली-सीतापुर फोरलेन हाईवे पर मैगलगंज बाईपास के निकट सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। यहां सीतापुर की ओर से आ रहे ट्रक की शाहजहांपुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


हाईवे पर बाधित रहा यातायात 
हादसे में ट्रक चालक आजाद निवासी गोधना, जिला मुजफ्फरनगर की मौत हो गई। हेल्पर जुनैद घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अलग होकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed