फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Driver Champat took nine lakh rupees from animal trader

Lakhimpur Kheri News: पशु व्यापारी के नौ लाख रुपये लेकर ड्राइवर चंपत

Mon, 03 Jul 2023 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Driver Champat took nine lakh rupees from animal trader
गोला गोकर्णनाथ। पशु व्यापारियों के नौ लाख रुपये लेकर ड्राइवर चंपत हो गया। व्यापारियों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मोहम्मदी के मोहल्ला देवीस्थान निवासी पशु व्यापारी अमजद, जिला पीलीभीत के बीसलपुर निवासी गहदू और नईम, खीरी थाना के ओहरना निवासी गयासुद्दीन ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि उन्होंने 16 दुधारू जानवरों को गाड़ी में लोडकर दो मजदूरों मोहम्मद नफीस, रकीब खां ड्राइवर उस्मान अली निवासी पाल कचनार बडखर मोहम्मदी के साथ अन्य व्यापारियों को भेजे थे।

व्यापारियों ने जानवरों की बिक्री के 900000 रुपये ड्राइवर को दे दिए लेकिन ड्राइवर उस्मान अली ने 16 जून 2023 कि सुबह गोला के एक ट्रांसपोर्ट पर गाड़ी खड़ी कर दी गायब हो गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में ड्राइवर के साथ उनके रिश्तेदार नाबिर शाह और वकील शाह निवासी मुल्लापुर थाना मैलानी दिखे। पुलिस ने ड्राइवर और उसके दोनों रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed