फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dressed in light of Guru Nanak Dev Gurudwara at Fiesta Dewan

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में सजे दीवान

Tue, 15 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 15 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dressed in light of Guru Nanak Dev Gurudwara at Fiesta Dewan
guru - फोटो : amar ujala
शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल, चले अटूट लंगर
विज्ञापन

श्रीगुरुनानक देव के जीवन पर वक्ताओं ने डाली रोशनी

श्री गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव पूरे जिले में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों में दीवान सजे। तीन दिनों से चल रहे अखंड पाठ के समापन पर भोग हुआ। श्रद्धालुओं ने अरदास और आरती की। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारों में गोष्ठियां हुईं, जिसमें वक्ताओं ने गुरुनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। बाद में अटूट लंगर चला जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद छका।
श्री गुरुनानक देव जी महराज का प्रकाशोत्सव निर्मल आश्रम गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया। महंत ज्ञानदेव सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में रागी जत्था भाई दिलबाग सिंह, नानकमत्ता साहित ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। आश्रम के महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री ने श्रीगुरुनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। सतविंदर पाल सिंह सरना की ओर से गुरू के लंगर की सेवा प्रदान की गई। इस मौके पर समाज के सभी वर्गों के लोगों, महिलाओं और बच्चों ने गुरु का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में सविंदर सिंह ओबेराय, पाल सिंह, नरेंद्र सिंह, हरचरन सिंह सलूजा, गुरुकृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद दीवान सजाया गया। हल्द्वानी से आए रागी जत्था भाई अमरजीत सिंह, हुजूरी रागी जत्था भाई अनूप सिंह और बल्देव सिंह ने कीर्तन, कथा और व्याख्यान से गुरू के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। इस समागम में हजारों की संख्या महिला, पुरुष और बच्चों ने गुरु के चरणों में मत्था टेक कर गुरु जी का प्रसाद और लंगर ग्रहण किया। कार्यक्रम में मनमोहन सिंह भंडारी, कुलवंत सिंह खैरा, हरजिंदर सिंह, शीतल सिंह, कश्मीर सिंह, जरनैल सिंह, सेवक सिंह अजमानी ने समागम में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में भी प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुद्वारे में दीवान सजा। बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुद्वारा जाकर माथा टेका और अरदास करने के बाद श्रद्धालुओं ने लंगर छका। प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारों में उत्सव का माहौल दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed