फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dr. Srinagar . Ajay BSP will

श्रीनगर से डॉ. अजय होंगे बसपा प्रत्याशी

Sun, 12 Apr 2015 11:09 PM IST
महेवागंज खीरी
महेवागंज खीरी Updated Sun, 12 Apr 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dr. Srinagar . Ajay BSP will
जिले में श्रीनगर विधानसभा सीट से बसपा ने डॉ. अजय सरोज को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर इंद्रजीत सरोज ने रविवार को कुसमौरी गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. अजय सरोज को श्रीनगर से पार्टी प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंद्रजीत सरोज ने सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समय पब्लिक गुंडे और मवालियों से त्रस्त हैं। चाराें और त्राहि-त्राहि मची है। उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या को विवश हैं। मोदी जी लोगों से झाड़ू लगवाकर बेगार करा रहे हैं जबकि मायावती ने बेरोजगारों के हाथ में झाडू पकड़ाकर उन्हें नौकरी दी है। उन्हाेंने कहा कि विपक्षी पार्टियां मुसलमानों का सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। लोगाें को यह बात अब समझ लेनी चाहिए। कार्यकर्ता सम्मेलन में मंडल कोआर्डिनेटर उमाशंकर गौतम, पूर्व सांसद दाउद अहमद, पूर्व विधायक राजेश गौतम, ब्लाक प्रमुख विमलेंद्र गौतम ने भी संबोधित किया। इस बीच जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में पूर्व सिंगाही पंचायत अध्यक्ष कय्यूम, प्रहलाद भार्गव, अशोक सिद्धार्थ, अशोक, अनुज सरोज, सोमवारी लाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed