फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dr. Ravi Memorial XI won the cricket match

Lakhimpur Kheri News: डॉ. रवि मेमोरियल इलेवन ने क्रिकेट मैच जीता

Tue, 07 Oct 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ravi Memorial XI won the cricket match
विजेता टीम को ट्राॅफी देते हुए मुख्य अति​थि डॉ. आशीष निरकारी। स्रोत आयोजक
लखीमपुर खीरी। रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज में अधिवक्ता अजीज सिद्दीकी मेमोरियल लखीमपुर जूनियर प्रीमियर लीग का आयोजन हो रहा है। लीग में मंगलवार को माहेश्वरी इलेवन और डॉ. रवि मेमोरियल इलेवन के बीच मैच खेला गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

टीम माहेश्वरी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। डॉ. रवि इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 103 रन बनाए। सर्वाधिक इशू वर्मा ने 66 रन नाबाद और अमन दीक्षित ने 10 रन बनाए। माहेश्वरी इलेवन के बॉलर आरिन सिंह ने तीन और विश्वराज ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी महेश्वरी इलेवन 14.4 ओवर में 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें आरिन सिंह ने सर्वाधिक 18 और सक्षम ने 10 रन बनाए। डॉ. रवि मेमोरियल के बॉलर वरेण्य त्रिवेदी और प्रज्ज्वल ने दो-दो विकेट हासिल किए। प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार इशू वर्मा को मुख्य अतिथि डॉ. आशीष निरकारी ने दिया। प्रतियोगिता के दौरान राकेश गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, मालिक इरफान, नीरज शुक्ला, श्याम मोहन श्रीवास्तव, रविशंकर तिवारी, कपिल श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, सूरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed