फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dr Praveen Togadia says we will run campaign to connect Hindus with Hanuman Chalisa Path

डॉ. प्रवीण तोगड़िया बोले: हनुमान चालीसा पाठ से 100 करोड़ हिंदुओं को जोड़ने का चलाएंगे अभियान

Sat, 25 Nov 2023 05:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Nov 2023 05:50 PM IST
सार

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि गांव और मोहल्लों में शनिवार और मंगलवार को एक लाख जगहों पर हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम शुरू करवाया जा रहा है। यह कार्यक्रम आयोजित कर सौ करोड़ हिंदुओं को जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Dr Praveen Togadia says we will run campaign to connect Hindus with Hanuman Chalisa Path
डॉ. प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि उनका संगठन हिंदू समाज को समृद्ध, सुरक्षित तथा सम्मानयुक्त बनाने के प्रयासों में जुटा हुआ है। आने वाले समय में हनुमान चालीसा पाठ को हिंदुओं को जोड़ने और उनके कल्याण का केंद्र बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को जलालाबाद के सरैंया रोड पर आयोजित सभा में डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि 23 लाख की आबादी वाले फलस्तीन ने इजराइल पर दर्जनों मिसाइल दाग दिए और सभी मुस्लिम देश उसका समर्थन कर रहे हैं। भारत में इस तरह की गंभीर स्थिति आने से पहले हिंदुओं को एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि गांव और मोहल्लों में शनिवार और मंगलवार को एक लाख जगहों पर हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम शुरू करवाया जा रहा है। 
विज्ञापन


आने वाले पांच वर्षों में 11 लाख जगहों पर यह कार्यक्रम आयोजित कर सौ करोड़ हिंदुओं को जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। इससे पूर्व कोला मोड़ व याकूबपुर तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने तोगड़िया का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को भी इस्राइल की तरह सेना बनानी होगी : तोगड़िया
शहर की इंदिरा नगर कॉलोनी में परिषद के क्षेत्र गोसेवा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना एडवोकेट के आवास पर प्रेसवार्ता में डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश की 30 करोड़ आबादी के बीच भारतवासी जी रहे हैं। भारत को भी इस्राइल की तरह अपनी सेना बनानी चाहिए जो कि फलस्तीन जैसे देश के बाहरी लोगों तथा राष्ट्र विरोधियों को खड़ेदने का काम कर सके। इस्राइल जैसी मजबूत सेना बनाने का काम नरेंद्र मोदी, अमित शाह व योगी आदित्यनाथ को करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद इस काम में सरकार को पूर्ण समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए देश के लोगों से सवा रुपये चंदा मांगा गया था। मंदिर का अधिकांश काम उसी चंदे से करवाया जा रहा है। अयोध्या के साथ ही मथुरा और काशी को भी लेकर रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed