फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dr. Ashutosh Awasthi of Dhaurahra will do research work in Germany

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा के डॉ. आशुतोष अवस्थी जर्मनी में करेंगे शोध कार्य

Wed, 01 Apr 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 01 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ashutosh Awasthi of Dhaurahra will do research work in Germany
यूरोप की शैक्षणिक यात्रा के लिए रवाना होते आशुतोष को शुभकामनाएं देते पिता नारायण दत्त अवस्थी। स
धौरहरा। क्षेत्र निवासी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के सीनियर रिसर्चर डॉ. आशुतोष अवस्थी शोध कार्य के सिलसिले में चार माह की शैक्षणिक यात्रा पर यूरोप रवाना हुए हैं। वह उत्तरी जर्मनी के प्रतिष्ठित हैंबर्ग विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हारुनागा आईजैक्सन के निर्देशन में अपने परास्नातक शोध प्रबंध पर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

उनके पिता पं. नारायण दत्त अवस्थी ने बताया कि इस यात्रा के दौरान आशुतोष यूरोप के विभिन्न देशों में स्थित भारतीय विद्या से जुड़े संकायों का भ्रमण करेंगे। वहां वह शोधकर्ताओं और विद्वानों के साथ आधुनिक संस्कृत एवं अन्य भारतीय भाषाओं के प्रति पाश्चात्य दृष्टिकोण को समझने के साथ-साथ संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. आशुतोष अवस्थी के शोध पत्र संस्कृत सहित भारतीय भाषाओं के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। उनके शोध कार्य ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और फ्लोरिडा विश्वविद्यालय सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में नामित हो चुके हैं। इससे पहले वह टोरंटो विश्वविद्यालय (कनाडा) और फो गुआंग विश्वविद्यालय (ताइवान) में भी शैक्षणिक यात्राएं कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed