फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dowry murder case filed against six people including husband in the case of death of married woman

Lakhimpur Kheri News: विवाहिता की मौत मामले में पति सहित छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा

Tue, 16 Jul 2024 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder case filed against six people including husband in the case of death of married woman
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में रविवार को विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में लटके मिले शव के मामले में पति सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव लेकर फिर मृतका की ससुराल रायपुर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की ढखिया-जलालपुर की रहने वाली मालती 20 वर्ष की शादी चार माह पहले नीमगांव थाना क्षेत्र के रायपुर के रहने वाले शेखर के साथ हुई थी। विवाहिता का शव ससुराल में रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा मिला था। मायके पक्ष का आरोप है कि रविवार दोपहर ससुराल वालों ने विवाहिता के गिरने से चोट लगने की बात बताई थी।
विज्ञापन

मायके वाले जब विवाहिता की ससुराल पहुंचे तो उसका शव घर के अंदर बंगले में पड़ा देखा। इस पर मायके पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग कर घंटों हंगामा किया। सूचना पर सीओ मितौली के अलावा नीमगांव पुलिस पहुंची। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया इसके बाद ही मायके पक्ष के लोगों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले रखा है। सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पति सहित छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हो गई। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed