फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Double decker bus hanging from the railing of the narrow bridge of the canal

नहर के संकरे पुल की रेंलिंग से लटकी डबल डेकर बस

Thu, 16 Dec 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Double decker bus hanging from the railing of the narrow bridge of the canal
पुल पर लटकी डबल डेकर बस।
चार घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन से निकाली गई बस
विज्ञापन

सभी 62 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
भीखमपुर। लखीमपुर-मोहम्मदी रोड पर डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर संकरे नहर पुल की रेलिंग से आधी लटक गई। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से बस को रास्ते पर लाया जा सका। हादसे के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया।

सीतापुर ब्रांच की नहर पुल पर अंग्रेजी शासन काल का बना पुराना पुल है। पुल मजबूत होने के कारण प्रशासन इसकी मरम्मत करवाता रहा है। पुल काफी संकरा है, जिससे आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। मंगलवार की आधी रात को लखीमपुर से पंजाब जा रही डबल डेकर बस अचानक बाएं साइड में पुल की रेलिंग से आधी लटक गई, जिसके चलते बस में सवार करीब 62 यात्रियों की सांसें अटक गईं। पास में मौजूद भीखमपुर पुलिस पिकेट पर ड्यूटी कर रहे दरोगा राम खिलाड़ी ने जैसे-तैसे सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सुबह चार बजे लखीमपुर से पहुंची बड़ी क्रेन ने बस को कड़ी मशक्कत के बाद रास्ते पर लाकर खड़ा किया, इसके बाद बस गंतव्य को रवाना की जा सकी। इस दौरान पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। बाद में पुलिस ने रूट डायवर्जन कर वाहनों को गुजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed