{"_id":"6632a434c9388fda2b0a4396","slug":"doctors-will-go-to-every-booth-will-treat-polling-parties-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-119107-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हर बूथ पर जाएंगे डॉक्टर, पोलिंग पार्टियों का करेंगे उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हर बूथ पर जाएंगे डॉक्टर, पोलिंग पार्टियों का करेंगे उपचार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाली पोलिंग पार्टियों सहित फोर्स की सेहत का पूरा ख्याल रखा जाएगा। मतदान की पूर्व संध्या पर चिकित्साधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का बूथों पर भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान अगर किसी पोलिंग पार्टी के कर्मी को उपचार की जरूरत है तो उपचार किया जाएगा।
मंडलायुक्त के निर्देश पर सीएमओ ने डॉक्टर व अन्य स्टाफ को इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। 13 मई को मतदान है। मतदान के एक दिन पहले 12 मई को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी। सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे खुलेंगे। निर्देश में कहा कि चिकित्सा इकाइयों पर पांच इमरजेंसी किट बना ली जाएं। इससे हीटवेव से बचाव की दवा, जीवन रक्षक पांच दवाइयां व अन्य प्राथमिक उपचार की सामग्री हो।
एबुलेंस सिस्टम हाई अलर्ट मोड पर रहेगा। निर्देश दिए कि सभी मेडिकल टीम निर्धारित ड्रेस कोड में रहेंगी। चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, स्टाफनर्स, सीएचओ एप्रिन अवश्य पहनें। आशा एवं बेसिक हेल्थ वर्कर निर्धारित वेशभूषा में कार्य करेंगे। सीएचसी, पीएचसी पर स्टाफ व दवा का स्टाक पर्याप्त मात्रा पर्याप्त होना चाहिए। प्रत्येक चिकित्सीय इकाई पर कोल्डरूम की स्थापना की जाए।