फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Doctors took the oath to serve victims

डॉक्टरों ने ली पीड़ितों की सेवा की शपथ

Mon, 13 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुुर खीरी। Updated Mon, 13 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Doctors took the oath to serve victims
शपथ दिलाई - फोटो : अमर उजाला
प्रीमेडिकॉन में डॉक्टरों को विभिन्न जानकारियां दी गईं
विज्ञापन

 प्राइवेट मेडिकल प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रीमेडिकॉन 2017 का आयोजन किया, जिसमें डॉक्टरों को बंधुत्व की भावना के साथ पीड़ितों की सेवा को प्राथमिकता दिए जाने की शपथ दिलाई गई। 

प्रीमेडिकॉन का 13 वां समारोह सोमवार को शहर के एक मैरिज हॉल में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. पीके जोएल और विशिष्ट अतिथि राममनोहर लोहिया के प्रोफेसर डॉ. यशोधरा प्रदीप ने मां सरस्वती और भगवान धनवंतरि का पूजन करके किया। मुख्य अतिथि ने डॉक्टरों को हार्ट, कैंसर, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को होने वाली विभिन्न बीमारियों के इलाज से संबंधित मेडिकल शिक्षा की जानकारी दी। डॉ.दिनेश दुआ ने देवकली मंदिर के बारेे में डॉक्टरों को बताया। डॉ.रुचिका अग्रवाल ने डॉक्टरों को जाति, धर्म, राजनीति, राष्ट्रीयता और भेदभाव को मिटाकर पीड़ितों की सेवा करने को प्राथमिकता और वरीयता देने, बंधुत्व की भावना से मरीजों के सम्मान की रक्षा करने की शपथ दिलाई।  छात्राओं ने प्रीमेडिकॉन के गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.पवन गर्ग, चेयरमैन डॉ.संजय मेहरोत्रा, डॉ.रूबी मेहता, डॉ.केके मिश्रा, डॉ.एमआर खान, डॉ.रोचक टंडन, डॉ.रविशंकर वर्मा, डॉ.राकेश माथुर सहित जिले के कई डॉक्टर और फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed