{"_id":"57fd13cd4f1c1b750a28e3ec","slug":"doctors-see-patients-two-hours-on-holidays","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिन भी दो बजे तक मरीजों को देखेंगे डॉक्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के दिन भी दो बजे तक मरीजों को देखेंगे डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने दिए निर्देश, बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन का बैठना अनिवार्य
सरकारी अस्पताल में अब पूरे सप्ताह बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन दो बजे तक बैठकर मरीजों को देेेखेंगे। शासन ने बुखार के चलते इसके निर्देश जारी किए हैं। हालांकि अभी तक छुट्टी के दिन सरकारी अस्पताल में 12 बजे तक ही मरीज देखे जाते थे, लेकिन अब बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन डॉक्टर का दो बजे तक मरीजों को देखना अनिवार्य कर दिया गया है।
डेंगू सहित चल रहे अन्य बुखार को लेकर शासन ने रविवार को भी मरीज देखने के निर्देश जारी किए थे, जिससे रविवार को भी जिला अस्पताल में मरीज देखे जाने लगे थे। लेकिन शासन की ओर से अब अवकाश के दिनों में भी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ सहित फिजीशियन डॉक्टरों का बैठना अनिवार्य कर दिया है। इनके साथ ही जांच के लिए पैैथालॉजी और दवा वितरण काउंटर भी दो बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि अभी तक छुट्टी के दिन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही अस्पताल में मरीज देखे जाते थे, लेकिन अब अवकाश के दिन भी बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन को दो बजे तक मरीज देखने होंगे। जिसके चलते मंगलवार को जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके वर्मा और फिजीशयन डॉ. आरएस मधौरिया ने दो बजे तक मरीज देखे।
राजपत्रित अवकाश पर 12 बजे तक ही मरीज देेखे जाते थे, लेकिन अब छुट्टी के दिन बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशयन दोपहर दो बजे तक अस्पताल में मौजूद रहकर मरीज देखेंगे।
विज्ञापन
डॉ. मनोज कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल