फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Doctors operated 10-kg tumor from woman stomach in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: महिला के पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर, जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दी नई जिंदगी

Mon, 22 Sep 2025 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Sep 2025 06:09 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर महिला मरीज के पेट से 10 किलो का ट्यूमर निकाला। ट्यूमर की वजह से महिला बेहद परेशान थी। सफल ऑपरेशन के बाद उसे राहत मिली है। 

विज्ञापन
Doctors operated 10-kg tumor from woman stomach in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने एक चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम दिया है। डॉक्टरों ने महिला के पेट से 10 किलो का ट्यूमर निकाला है। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गढ़ी रोड निवासी कैलाश की 45 वर्षीय पत्नी पार्वती कश्यप खून की कमी और पेट में दर्द की शिकायत से परेशान थीं। पार्वती करीब दो-ढाई महीने से निजी अस्पतालों के चक्कर लगा रही थीं। ऑपरेशन न हो पाने पर पिछले सप्ताह सरकारी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। पार्वती के सीटी स्कैन की जांच से पता चला कि पेट में एक टेराटोमा नाम का ट्यूमर है, जो लगभग 10 किलो का है। ट्यूमर ने लगभग पूरे पेट को कवर कर रखा था।
विज्ञापन


मरीज को मिली नई जिंदगी 
ट्यूमर की वजह से पेट, छोटी आंत, बड़ी आंत और पेशाब की नालियों में दबाव पड़ने की वजह से मरीज ठीक से खाना नहीं खा पा रहा था। पेशाब करने में भी परेशानी हो रही थी। शनिवार को वरिष्ठ सर्जन सीएमएस डॉ. आरके कोली, सर्जन डॉ. रामजी, डॉ. आयुष, डॉ. अरविंद, डॉ. एसके मिश्रा की एनेस्थेटिक टीम ने ऑपरेशन कर दिया। ट्यूमर निकलने से मरीज को नई जिंदगी मिली। मरीज को ऑपरेशन के बाद 12 घंटे के लिए एचडीयू में रखा गया। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। ऑपरेशन में ओटी स्टाफ रेखा, रवि शुक्ला का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि ऐसे जटिल ऑपरेशन से डॉक्टर्स को भी मेडिकल क्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस बड़े ऑपरेशन की सफलता को लेकर संबंधित अधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed