{"_id":"6727b90bb1ee83112101f0b6","slug":"doctors-and-staff-kept-celebrating-holidays-patients-could-not-get-medicines-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-132484-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छुट्टी मनाते रहे डॉक्टर व स्टाफ, मरीजों को नहीं मिल सकीं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छुट्टी मनाते रहे डॉक्टर व स्टाफ, मरीजों को नहीं मिल सकीं दवाएं
विज्ञापन
पड़रिया तुला पीएचसी पर 11.32 बजे पडा़ ताला। संवाद
लखीमपुर खीरी। हर बार की तरह इस बार भी रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगना था। काफी जगह मेला लगा और डॉक्टरों ने ओपीडी कर मरीजों को दवाएं दी। वहीं कई जगहों पर केंद्र बंद मिले। ऐसे में मरीजों को बिना दवा लिए ही लौटना पड़ा, जबकि त्योहार के दिन अनिवार्य रूप से जन आरोग्य मेला लगाया जाना था। फिर भी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की लापरवाही देखने को मिली।
अमर उजाला की पड़ताल में बिजुआ के पड़रिया तुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार पूर्वाह्न 11:32 बजे ताला पड़ा मिला। यहां पर कई मरीज दवा लेने पहुंचे थे, जो अस्पताल बंद देख वापस लौट गए। डॉ. राजेश कुमार व कुलदीप कुमार ने बताया कि रविवार को छुट्टी थी।
रमियाबेहड़ के ढखेरवा नानकार, कफ़ारा और लखाही पीएचसी केंद्र भी बंद मिले। फरधान के देवकली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को ताला पड़ा मिला। यहां पर भी जन आरोग्य मेला नहीं लगा। आने वाले मरीजों को बिना दवा लिए लौटना पड़ा। मोहम्मदी के राजापुर बैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी बंद मिला। डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
संपूर्णानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूर्वाह्न 11:29 बजे त्योहार के चलते बहुत कम मरीज पहुंचे। यहां डॉ. पंकज सिंह मौजूद रहे। वहीं बरबर पीएचसी पर डॉ. अशोक यादव ने 20 मरीजों की ओपीडी की। अमीरनगर के कुंभी पीएचसी पर डॉ. मोहम्मद शादाब ने 15 मरीजों को दिखा। निघासन के मूड़ा पीएचसी पर 10 मरीज देखे गए। मझगई के पीएचसी के डॉक्टर नदारद मिले। वार्ड बॉय और स्वीपर के सहारे अस्पताल चलता मिला। रविवार डेढ़ बजे तक 21 मरीज देखे गए। गोला पीएचसी पर रविवार को 11 मरीज देखे गए। इस दौरान डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि त्योहार के चलते मरीज कम रहे हैं।
रविवार को जन आरोग्य मेला लगाए जाने का आदेश था। इसको लेकर पूर्व में निर्देश जारी किए गए थे। आदेश के बाद भी अगर मेला नहीं लगाया गया तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. अमितेश द्विवेदी, नोडल जन आरोग्य मेला