फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Doctor resigned due to indecency of BJP leader

भाजपा नेता की अभद्रता से आहत डॉक्टर ने दिया इस्तीफा

Thu, 29 Jul 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Doctor resigned due to indecency of BJP leader
संकटा देवी टीकाकरण केंद्र पर हुई घटना को लेकर डॉक्टर और संविदा संवर्ग में नाराजगी
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की
लखीमपुर खीरी। संकटा देवी टीकाकरण केंद्र पर भाजपा नेता की अभद्रता और अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने से आहत डिप्टी डीटीओ ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस मामले में डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र भी दिया गया है। उधर, आक्रोशित डॉक्टर और संविदा संवर्ग ने सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
सोमवार को कलस्टर अभियान के तहत संकटा देवी केंद्र पर टीके लगाए जा रहे थे। इस दौरान भाजपा की जिला मंत्री रचना शुक्ला के साथ पहुंचे भाजयुमो की जिला कार्य समिति के सदस्य अमीय त्रिपाठी ने एएनएम से वैक्सीन के बाबत पूछताछ की, जिस पर एएनएम ने इसके लिए अधिकारियों से संपर्क करने को कहा। इस पर गुस्साए अमीय त्रिपाठी ने जिला मंत्री रचना शुक्ला के सम्मान में खड़े न होने पर अभद्रता करते हुए एएनएम से सिरिंज और वैक्सीन छीनकर टीकाकरण कार्य रुकवा दिया। इसकी सूचना एएनएम ने फोन पर डिप्टी डीटीओ डॉ. उज्जवल कांत यादव को दी। इस पर अमीय त्रिपाठी ने एएनएम से फोन छीनकर डिप्टी डीटीओ के साथ भी गाली गलौज कर उन्हें ऑफिस आकर देख लेने की धमकी दी। इसके बाद अमीय त्रिपाठी ने टीकाकरण बंद कराकर एएनएम को बेइज्जत कर भगा दिया। सरकारी कार्य में बाधा डालने और अपने साथ अभद्रता होने के मामले में एएनएम ने पुलिस को तहरीर दी। मगर, इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। घटना से आहत होकर बुधवार को डॉ. उज्जवल कांत यादव ने उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के पद से त्याग पत्र दे दिया। डॉ. उज्जवल कांत यादव ने अमीय त्रिपाठी के खिलाफ डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सीएमओ को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए गया था, लेकिन जब उन्होंने नहीं लिया तो डाक में रिसीव करा दिया। यदि हमारे अधिकारियों को लगता है कि इस प्रकरण में हमारी गलती है तो मैं नौकरी से भी त्याग पत्र देने को तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. उज्जवल कांत यादव, एमबीबीएस एमडी
घटना के संबंध में डिप्टी डीटीओ ने अवगत कराया है। इस वक्त मैं बाहर हूं। दो दिन बाद लौटने पर इस मामले में बैठक होगी। डॉक्टर्स के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं होगी। हालांकि वह हमारे संगठन में नहीं हैं। फिर भी संगठन हर संभव मदद के लिए तैयार है।
- डॉ. अमितेश दत्त द्विवेदी, मंत्री प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ

डिप्टी डीटीओ के अपने पद से इस्तीफा देने के संबंध में न तो उनका त्याग पत्र मिला है और न ही उन्होंने ही कुछ मुझे बताया है। इस संबंध में जानकारी करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- डॉ. शैलेंद्र भटनागर सीएमओ

भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह गुंडई पर उतारू हैं। ईमानदार अधिकारी प्रताड़ित होकर इस्तीफा देने को मजबूर हैं। चाहे एंबुलेंस का मामला हो चाहे डॉक्टर और एएनएम से अभद्रता का। भाजपा कार्यकर्ता और सरकार अहंकार में है। पुलिस भी उन्ही की है, तो कैसे कार्रवाई होगी।
- रामपाल सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष

सत्ता के नशे में अहंकार में जो संविधान के दायरे से हटकर अलोकतांत्रिक तरीके से कोई घटना को अंजाम देता है तो घोर निंदनीय है। भाजपा सरकार और भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह सत्ता के मद में चूर हैं। भाजपाइयों का ऐसा कृत्य घोर निंदनीय है।

- प्रहलाद पटेल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

डॉक्टर धरती के भगवान हैं। कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को जीवन देने के लिए दिन रात तत्पर रहे। यदि हमारे संगठन के किसी सदस्य की वजह से उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है तो मैं उनसे मिलकर क्षमा मांगने के लिए तैयार हूं।
- दिनेश तिवारी, जिला प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed