{"_id":"6ae1afdb985b67f142021e09","slug":"doctor-raised-awareness-among-the-female-students-regarding-health-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: साफ-सफाई का रखें ध्यान, बीमारियों से बचने को तोड़ें झिझक, डॉक्टर ने छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: साफ-सफाई का रखें ध्यान, बीमारियों से बचने को तोड़ें झिझक, डॉक्टर ने छात्राओं को किया जागरूक
Wed, 28 Oct 2026 01:56 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:56 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में महिला रोग विशेषज्ञ दीक्षा गंगवार ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को शारीरिक समस्याओं पर चिकित्सक से सलाह लेने को कहा। दीक्षा गंगवार ने छात्राओं से झिझक छोड़कर बीमारियों को न छिपाने की अपील की।
विज्ञापन
छात्राओं के साथ डॉक्टर दीक्षा गंगवार व काउंसलर दीप माला ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एक उम्र के बाद छात्राओं में शारीरिक बदलाव होता है। ऐसे में वह कई प्रकार की समस्याओं से जूझती हैं। छात्राओं को इससे बचने के लिए सबसे पहले अपनी मां और फिर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। चिकित्सीय सलाह के बाद ही किसी दवा का सेवन करना चाहिए। समस्या से बचने के लिए अपनी झिझक को तोड़ना पड़ेगा। ये बातें अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में महिला रोग विशेषज्ञ दीक्षा गंगवार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के पीके इंटर कॉलेज के सभागार में बुधवार को आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर दीक्षा गंगवार ने बताया कि कई बार देखा गया है कि छात्राएं झिझक के चलते बीमारियों को छिपा लेती हैं। ऐसे में आगे चलकर उन्हें तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बेहतर स्वास्थ्य को लेकर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही माहवारी में दो से तीन बार सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान
कहा कि एक तय समय के बाद छात्राओं को माहवारी से गुजरना होता है। तमाम छात्राएं माहवारी में लापरवाही बरतती हैं। इस बात का खामियाजा उन्हें आगे भुगतना पड़ता है। काउंसलर दीप माला ने कहा कि लापरवाही का नतीजा शादी के बाद दिखाई देता है। शुरुआती दौर में बच्चे होने के दौरान कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इससे बचने के लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर प्रधानाचार्य विमल कुमार मौर्य के अलावा अध्यापिका नीरज वर्मा, रेनू, शिक्षक मन्नू सरोज समेत तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन