फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Doctor left bandage pack in stomach during operation

Lakhimpur Kheri News: ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने पेट में ही छोड़ दिया बैंडेज पैक

Fri, 31 May 2024 03:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Doctor left bandage pack in stomach during operation
गोला गोकर्णनाथ। नगर में संचालित एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही उजागर हुई है। बड़े आपरेशन से प्रसव के दौरान डाॅक्टर ने बैंडेज पैक पेट में ही छोड़ दिया और टांके लगा दिए। पेट में दर्द उठने पर छह माह बाद अल्ट्रासाउंड में मामला उजागर हुआ। महिला के पति ने सीएमओ से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लागंज निवासी रियाजुद्दीन ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने अपनी पत्नी रेशमा बानो को क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता के कहने पर गोला में सिनेमा मार्ग स्थित एक अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। अस्पताल के डाॅक्टर ने बड़ा आपरेशन कर डिलीवरी करवा दी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि आपरेशन के समय डाॅक्टर ने बैंडेज पैक उसकी पत्नी के पेट में ही छोड़ दिया और टांके लगा दिए। कुछ समय बाद पत्नी के पेट में दर्द होने लगा। पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड से पता चला कि बैंडेज पैक के कारण दर्द हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर महिला का दोबारा ऑपरेशन कराया गया। अब वह ट्रॉमा सेंटर ओयल में भर्ती है। रियाजुद्दीन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीएमओ डा. संतोष गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed