{"_id":"68cd9dfb7a4ee4f2610e2cbd","slug":"doctor-and-pharmacist-exchange-verbal-abuse-and-physical-violence-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-156144-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डाॅक्टर और फार्मासिस्ट के बीच गालीगलौज, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डाॅक्टर और फार्मासिस्ट के बीच गालीगलौज, मारपीट
Fri, 19 Sep 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा। सीएचसी में तैनात एक डाॅक्टर और फार्मासिस्ट किसी बात को लेकर बृहस्पतिवार को आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच पहले वाद-विवाद, गाली-गलौज और फिर मारपीट होने लगी।
बताते हैं कि सीएचसी पर मौजूद स्टाफ ने बमुश्किल दोनों के मध्य बीचबचाव कराया। इस मामले में फार्मासिस्ट और डाॅक्टर ने सीएमओ को प्रार्थनापत्र और पुलिस को तहरीर दी है। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित की है। सीएचसी में बृहस्पतिवार को ओपीडी के दौरान डाॅ. रंजीत चौधरी और फार्मासिस्ट नवीन कुमार के बीच किसी बात पर विवाद शुरू हो गया।
देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई और फिर लात-घूंसे चलने लगे। शोर सुनकर सीएचसी स्टाफ के लोग आ गए और दोनों को छुड़ाया। इसके बाद फार्मासिस्ट नवीन और डॉक्टर रंजीत चौधरी ने जिला मुख्यालय पर जाकर सीएमओ को प्रार्थना पत्र दिया। इसके अलावा दोनों पक्षों ने कोतवाली में भी तहरीर दी।
विज्ञापन
इस संबंध में डाॅ. रंजीत चौधरी और फार्मासिस्ट नवीन कुमार कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं। हालांकि, विवाद के मामले में सीएमओ के निर्देश पर विभागीय जांच शुरू हो गई है। सीएमओ ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। डाॅक्टर और फार्मासिस्ट के बीच हाथापाई होने का मामला सीएचसी और कस्बे से लेकर सीएमओ कार्यालय में चर्चा का विषय बन गया है।