{"_id":"65f5fd22e83ee7c9ec02bdf6","slug":"dm-sp-took-to-the-streets-to-enforce-code-of-conduct-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-116234-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आचार संहिता का पालन कराने के लिए सड़क पर उतरे डीएम-एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आचार संहिता का पालन कराने के लिए सड़क पर उतरे डीएम-एसपी
विज्ञापन
अभियान के दौरान मौजूद डीएम व एसपी -स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही शनिवार से आचार संहिता लागू हो गई है। इसका पालन कराने के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा सड़क पर उतरे।
उन्होंने चौराहों व सड़कों के किनारे लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर हटवाए। डीएम-एसपी ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के नौरंगाबाद, सौजन्या चौक, राजापुर, एलआरपी चौराहा, छाउछ चौराहा आदि से होर्डिंग्स एवं बैनर उतरवाए। डीएम ने निर्देश दिए कहीं भी किसी राजनीतिक दल का प्रचार संबंधी होर्डिंग, फ्लेक्स एवं वॉल पेंटिंग दिखाई न दे।
उधर, धौरहरा में एसडीएम राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ सड़क किनारे लगे पोस्टर व बैनर उतरवाए। पलिया में पैरामिलिट्री के जवानों के साथ एएसपी नेपाल सिंह, एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सीओ यादवेंद्र यादव व कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने होर्डिंग्स-बैनर उतरवाए।