{"_id":"604a5df58ebc3ee64e6fb960","slug":"dm-sp-set-up-chaupal-in-khajuria-took-feedback-from-villagers-lakhimpur-news-bly440162023","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने खजुरिया में लगाई चौपाल, ग्रामीणों से लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने खजुरिया में लगाई चौपाल, ग्रामीणों से लिया फीडबैक
विज्ञापन
वरासत अभियान में हुए काम की ली जानकारी, एसपी बोले-चुनाव के दौरान गड़बड़ी होने पर करें शिकायत
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को एसपी विजय ढुल के साथ तहसील व ब्लॉक मोहम्मदी क्षेत्र के गांव खजुरिया पहुंचकर चौपाल लगाई। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को लेकर ग्रामीणों से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया।
डीएम ने कहा कि चुनाव में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत के सदस्यों व प्रधान पद के लिए एक साथ वोट डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देकर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।
एसपी विजय ढुल ने कहा कि पंचायत चुनाव में गांवों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी या असुविधा होने पर प्रशासन को तुरंत सूचित करें। ताकि सूचना पर त्वरित समस्या का समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने चुनाव से पूर्व शस्त्र जमा कराए जाने की प्रगति जानी। शेष शस्त्रों को भी जमा कराने के निर्देश दिए। चौपाल में डीएम ने गांव के छात्र अब्दुल रहीम, आजम व छात्रा आरिफा से गिनती व पहाड़ा सुने। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पूछे। छात्र-छात्राओं ने सही उत्तर दिए, जिस पर डीएम ने नगद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बच्चों को पढ़ाने की अपील की। वरासत अभियान में किसानों के लाभान्वित होने के बारे में डीएम ने राजस्व अधिकारियों से जानकारी ली। डीएम ने ग्रामीणों से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, जूता-मोजा, स्वेटर, पाठ्य पुस्तकों के वितरण के बारे में जानकारी लेकर सत्यापन किया। चौपाल में एसडीएम स्वाति शुक्ला, सीओ अभय प्रताप मल्ल, नायब तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह मौजूद रहे।