फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM sir, money is sought in the name of registration

डीएम साहब, पंजीकरण के नाम पर मांगा जाता है पैसा

Tue, 21 Sep 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
DM sir, money is sought in the name of registration
शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचीं आशा वर्कर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

आशा वर्करों ने डीएम से की शिकायत, एसडीएम को बयानदर्ज कर जांच करने के निर्देश

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा करने के लिए सोमवार को डीएम सीएचसी रमियाबेहड़ पहुंचे। डीएम को सामने देखकर आशा एवं संगिनियों ने फार्म पंजीकरण के नाम पर पैसा मांगने की शिकायत की। इस पर डीएम ने एसडीएम को पीड़ितों के बयान लेकर रिपोर्ट दो दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

सीएचसी पहुंचकर डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने अधीक्षक से योजना के लाभार्थियों की संख्या और उसके सापेक्ष बनाए गए आयुष्मान कार्ड की जानकारी की। उन्होंने बीडीओ को सभी ग्राम पंचायतों की वीएलई (ग्राम स्तरीय उद्यमी) से मैपिंग और आयुष्मान मित्र आयुष चतुर्वेदी से सात दिन में भ्रमण किए गए गांवों को लेकर पूछताछ की। हकीकत जानने के लिए उन्होंने सुजानपुर एवं सुजईकुंडा के प्रधानों को फोन पर मालुमात की। डीएम ने एक माह में गांव के सभी पात्रों के कार्ड बनाने के निर्देश दिए। तेलियार गांव में कार्ड बनने की प्रगति धीमी मिलने पर वीएलई संचालक को फटकार लगाकर ई- डिस्ट्रिक मैनेजर को लापरवाही बरतने वालों के सेंटर बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्ड बनाने पर वीएलई को प्रति कार्ड 14 रूपए और आशाओं को पांच रूपए प्रति परिवार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस दौरान आशा एवं संगिनी ने फार्म पंजीकरण के नाम पर पैसा मांगने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। एसडीएम रेनू, एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. वीसी पंत, बीडीओ आलोक कुमार, एमओआईसी डॉ. पवन कुमार, डीपीएम अनिल यादव, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शोभित श्रीवास्तव व शाश्वत शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed