फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM Lakhimpur heard complaints Friadion

डीएम ने लखीमपुर में सुनी फरियादियों की शिकायतें

Tue, 05 Jul 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 05 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
DM Lakhimpur heard complaints Friadion
dm - फोटो : amar ujala
167 शिकायतों में से सिर्फ नौ शिकायतें निपटीं
विज्ञापन

मितौली में 30, धौरहरा में 40 शिकायतें आईं

जुलाई माह के पहले मंगलवार को डीएम आकाशदीप ने लखीमपुर तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि तहसील दिवस में आने वाली समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तायुक्त ढंग से किया जाए।
इस मौके पर पुलिस विभाग से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को एसपी अखिलेश चौरसिया ने सुना तथा संबंधित को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस में कुल कुल 167 शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इसमें से नौ शिकायती प्रार्थनापत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। शिकायतों में राजस्व की 52, विकास की 11, पुलिस की 54, नगर निकाय की 05, शिक्षा की 06 तथा अन्य विभागों की 39 शिकायतें दर्ज की गईं।  
विज्ञापन

तहसील दिवस में सीडीओ अमित बंसल, पीडी दिनेश कुमार, एसडीएम सदर आलोक कुमार, सीओ सदर एमपी सिंह, बीएसए संजय शुक्ला, डीआईओएस ओपी गुप्ता, उपकृषि निदेशक डॉ. शिवकुमार केसरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. प्रियंका अवस्थी, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह समेत जिला स्तरीय/तहसील स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मितौली। एसडीएम मितौली सैमुअल पॉल की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में कुल 30 प्रार्थनापत्र आए। इसमें राजस्व विभाग के 13, प्रार्थनापत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। पुलिस विभाग की 06, पूर्ति विभाग, विकास विभाग, चकबंदी विभाग की एक-एक, विद्युत विभाग की दो और राजस्व विभाग की 19 शिकायतें आईं। इसमें 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में बीडीओ राकेश प्रशाद, सीओ मिथलेश दीक्षित मौजूद रहे।

धौरहरा। तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने की। तहसील दिवस में राजस्व की 10, पुलिस की 23, शिक्षा की एक, विद्युत की दो, पूर्ति विभाग की एक अन्य विभागों की तीन शिकायतों समेत कुल 40 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर राजस्व विभाग की एक  शिकायत का निस्तारण हो सका। इस दौरान सीओ मनोज यादव, तहसीलदार नीरज पटेल, बीडीओ राम समुझ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed