फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM inspected the studies in the school and asked questions to the children

Lakhimpur Kheri News: डीएम ने स्कूल में परखी पढ़ाई, बच्चों से पूछे सवाल

Sun, 26 Apr 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the studies in the school and asked questions to the children
बच्चों से प्रश्न पूछते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह। स्रोत : सूचना
लखीमपुर खीरी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शनिवार को राजापुर स्थित परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कक्षा पांच में स्मार्ट टीवी से पढ़ाए जा रहे विषय पर बच्चों से प्रश्न पूछकर उनके शैक्षिक स्तर का आकलन किया।
विज्ञापन

छात्र अनमोल ने गणित में महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य से जुड़े प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। डीएम ने उसकी सराहना करते हुए शिक्षक-अभिभावक बैठक में सम्मानित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने अन्य कक्षाओं में शिक्षण व्यवस्था और बच्चों की सहभागिता देखी। मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वयं भोजन चखा और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम ने सैनिक बंधु की बैठक में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान नशा मुक्ति की मिसाल बने पूर्व सैनिक हवलदार रवि तिवारी और कैप्टन राजेश कुमार को सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि जंग सिर्फ सीमा पर ही नहीं, बल्कि खुद से भी लड़ी जाती है और इन लड़ाइयों के विजेता हमारे सैनिक हैं। संवाद

------------
थाना समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें
लखीमपुर खीरी। डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने थाना खीरी में समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने निर्देश दिए कि राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण आपसी समन्वय से किया जाए। गंभीर मामलों में एसडीएम और तहसीलदार को मौके पर भेजकर समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed