फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM , including bicycle officers fired

डीएम समेत सभी अफसरों ने चलाई साइकिल

Sun, 05 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 05 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
DM , including bicycle officers fired
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की पहल पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
विज्ञापन

ग्रीन खीरी क्लीन खीरी के नारे के साथ शहर भर में घूमी साइकिल यात्रा

 जिला प्रशासन की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार की सुबह जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रीन खीरी, क्लीन खीरी का नारा दिया गया। साइकिल यात्रा शहर की प्रमुख सड़कों पर निकाली गई, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। डीएम आकाशदीप ने अधिक से अधिक पौधरोपण का आह्वान किया, तो सीडीओ अमित सिंह बंसल ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में रैली को रवाना करने से पूर्व डीएम आकाशदीप ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को कम करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण की आवश्यकता है। पर्यावरण असंतुलन से खेती प्रभावित हो रही है तथा वन एवं वन्य जीवों के लिए भी संकट उत्पन्न हुआ है। सीडीओ अमित सिंह बंसल ने सभी लोगों को शपथ दिलाई कि मैं प्राकृतिक पर्यावरण जिसके अंतर्गत वन, झील, नदी और वन्य जीव हैं कि रक्षा करूंगा। उसका संवर्धन करूंगा तथा प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखूंगा। इसके बाद डीएम आकाशदीप ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो विभिन्न मार्गों गांधी विद्यालय चौराहा, हीरालाल धर्मशाला, कोतवाली, सदर चौराहा, मेन रोड, कंपनी बाग, जेल रोड होते हुए पुन: राजकीय इंटर कालेज पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित स्लोगन की तख्तियां लेकर ग्रीन खीरी क्लीन खीरी का नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रैली में एमएलसी शशांक यादव, सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, एडीएम एसपी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैमुअल पाल ने भी प्रतिभाग किया। इसके बाद एलआरपी चौराहे के पास तालाब के किनारे डीएम आकाशदीप, एमएलसी शशांक यादव, एसडीएम पल्लवी मिश्रा, आलोक कुमार ने कचनार, पाकड़, पकरिया, बहुनिया वेरीगेटा के पौधे रोपित किए। इस मौके पर पीडी दिनेश कुमार सिंह, डीएसओ आरके तिवारी, डीआईओएस ओपी गुप्ता, बीईओ संजय शुक्ला मौजूद रहे। 
विज्ञापन

उधर, सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल के नेतृत्व में पर्यावरण प्रेमी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ग्रीन यूपी के सपने को पूरा करने के लिए पर्यावरण जन जागरूकता मार्च निकाला गया। पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित करने का संदेश लेकर लोहिया भवन से रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सपा कार्यकर्ताओं ने स्लोगन पौधे लगाओ जल बचाओ, साइकिल की सवारी सेहत की सवारी, वृक्ष धरा के भूषण हैं करते दूर प्रदूषण हैं, पर्यावरण का रखें ध्यान तभी बनेगा देश महान, पेड़ पौधे न करो नष्ट सांस लेने मेें होगा कष्ट, पेड़ है धरती की जान पशु पक्षी धरती की शान, प्रकृति का न करें हरण आओ बचाये पर्यावरण के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, विधायक शशांक यादव, उत्कर्ष वर्मा, विनय तिवारी, कृष्ण गोपाल पटेल ने सदर स्कूल में एक-एक पौधरोपण किया। पार्टी के अभियान ग्रीन यूपी के तहत यह संकल्प लिया कि प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी जितने परिवार में सदस्य हैं उतने पेड़ लगाएगा। इस अवसर पर कय्यूम खां, रामपाल यादव, चंदन लाल वाल्मीकि, राजपाल सिंह, अशोक वर्मा, श्रीराम दलित, अनस रसीद, अनिल शुक्ला, मुन्ना यादव, आकाश लाला, दिलशाद कादरी, रमेश अग्रवाल, बजरंग सिंघल, श्रवण अग्रवाल, गुड्डू यादव, फैसल खां, जेडए उस्मानी, दिव्या सिंह, तृप्ती अवस्थी, उत्तम वर्मा, अन्नू वर्मा, शेखू मिर्जा, रियाजुल्ला खां, जाहिद खां, मिथलेश सिंह, संजय गुप्ता समेत सैैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 
यूथ यूनाइटेड वाइस फार एक्शन एंड अवेयरनेस (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष शशांक शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने मुक्तिधाम में पौधारोपण किया। संदीप पांडेय, अविरल मिश्रा, तंजीम खान, शिवास ने पर्यावरण पर चर्चा कर विचार रखे। शशांक शर्मा ने कहा कि समाज के हर वर्ग को सहयोग करना होगा, तभी पर्यावरण संरक्षण की मुहिम सफल होगी। 

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने नगर पालिका परिषद सभागार में गोष्ठी की, जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. दयानंद शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से विश्वव्यापी चिंता बढ़ी है। मानव के अस्तित्व से जुड़े पर्यावरण के लिए सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक हैै। डॉ सुरचना त्रिवेदी, सत्येंद्र वाजपेयी, डॉ अनिल त्रिपाठी, आनंद अग्रिहोत्री, डॉ पायल राय, राजकिशोर पांडेय प्रहरी, डॉ देवकीनंदन मालपानी ने विचार व्यक्त करते हुए सभी से अपने घरों में तुलसी और ज्वराकुस का पौधा लगाने की अपील की। जन जागृति पर्यावरण संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष संजय अवस्थी ने होमागार्ड आफिस और डीएम आवास रोड पर छह ट्री गार्ड लगवाकर पर्यावरण दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed